All India NewsJharkhand NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

“सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार ने रक्तवीरों के सम्मान में स्मृति चिन्ह का किया लोकार्पण”

Share the post

रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने स्वैच्छिक रक्तदान संगठन “लहू बोलेगा” रांची के अपील पर लहू बोलेगा के वार्षिक 3रे झारखंड राज्यस्तरीय उत्कृष्ट मानवीय सेवा में समर्पित व्यक्तित्व का रक्तवीर सह मानवीय सेवा सम्मान समारोह-2025 के स्मृति चिन्ह का लोकार्पण किया। जो सिविल सर्जन के कार्यालय में हुआ।

रक्तवीर सह मानवीय सेवा सम्मान समारोह- 2025 रांची में अगले माह अप्रैल में आयोजित होगा। सम्मान समारोह में झारखंड भर के उत्कृष्ट मानवीय सेवा में समर्पित व्यक्तित्व एवं संगठन को झारखंड के सम्मानित व्यक्तित्व के हाथों सम्मानित किया जाएगा।

झारखंड राज्यस्तरीय 3रे रक्तवीर सह उत्कृष्ट मानवीय सेवा सम्मान समारोह-2025 की कैटेगरी रक्तवीर सम्मान/नियमित रक्तदाता सम्मान/ रक्तदान शिविर आयोजक सम्मान/रक्तदान संगठन/रक्तदान उत्प्रेरक/ब्लड बैंक/जनस्वास्थ्य सेवा/महिलाधिकारों पर कार्यरत/मानवधिकारों पर कार्यरत/निःशुल्क भोजन आयोजक/दिव्यांगजनों पर कार्यरत/पौधरोपण पर कार्यरत/पर्यावरणविद/आउटडोर खेल आयोजक/जन विज्ञान शिक्षा पर कार्यरत/अंधविश्वास के ख़िलाफ़ कार्यरत/नशा के ख़िलाफ़ कार्यरत/मानवीय सामाजिक चेतना/मानवीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

…..स्वैच्छिक रक्तदान संगठन “लहू बोलेगा” रांची….
(संस्थापक नदीम खान द्वारा जारी)

Leave a Response