Saturday, July 27, 2024
Ranchi Jharkhand

केंद्र सरकार का आम बजट जनता के साथ धोखा : रानी कुमारी

रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्ष रानी कुमारी ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गुरुवार को पेश किए गए आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आम जनता के साथ धोखा है। इसमें किसानों ,युवाओं, महिलाओं के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। लोक-लुभावन बजट आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा द्वारा प्रायोजित है।
घरेलू बजट से महिलाएं त्राहिमाम कर रही है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कमी नहीं की गई। न ही महिलाओं को कोई राहत दी गई।
इसी प्रकार देश के युवा वर्ग को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में भी बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर बजट आम जनता के लिए छलावा है। भाजपा ने अपना हित साधने के लिए बड़े-बड़े पूंजीपतियों और अपने चहेते औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए ही आम बजट में विशेष रूप से प्रावधान किया है।

Leave a Response