अशरफ खान चुन्नू खान ने विभिन्न स्थानों पर किया झंडोत्तोलन


राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना जरूरी : अशरफ़ खान
रांची। पूर्व डिप्टी मेयर उम्मीदवार सह पठान तंजीम सहित कई संस्था के संरक्षक अशरफ़ खान चुन्नू खान ने कई स्थानों पर झंडोतोलन कर 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया। अशरफ़ खान चुन्नू खान ने कहा कि वर्षों तक गुलामी की जंजीरों में जकड़े हमारे देश को आजादी दिलाने में अनगिनत राष्ट्रभक्तों ने कुर्बानियां दी।

उन महापुरूषों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमें देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेना ही उन अमर शहीदों (स्वतंत्रता सेनानियों) के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। चुन्नू खान ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में देशवासियों को राष्ट्र की एकजुटता के प्रति सक्रिय सहभागिता निभाने की आवश्यकता है। हिंदू मुस्लिम से ऊपर उठकर इंसानियत के लिए कार्य करना है।

You Might Also Like
अंगदान के लिए अस्पतालों की भूमिका और डॉक्टरों व नर्सों के विशेष प्रशिक्षण पर बात जरुरी – डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
अंगदान की चर्चा अक्सर जागरूकता और सामाजिक सोच तक सीमित रह जाती है। लोगों से अंगदान का संकल्प लेने की...
एसआईआर को लेकर गंभीर वार्ड 16,17 के पार्षद मो. सलाहुद्दीन असलम उर्फ संजू भाई
oplus_3145728 कहा- घबराएं नहीं, जायज मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे; देर रात तक कार्यालय में लोगों को उपलब्ध करा...
पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, जेसीआई रांची उड़ान ने सब्जी बिक्रेताओं को बांटे स्टील बोतल
*प्लास्टिक कम करें, पर्यावरण स्वच्छ रखें: डॉ.प्रिया लखोटिया रांची। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को कम करने के...
सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाना अमित पाठक की दिनचर्या में शुमार
रांची। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने वाले हटिया के सिंह मोड़ स्थित विकास नगर, रोड नंबर...







