हज़ार रातों से अफज़ल है शबे कद्र की रात
हज़ार रातों से अफज़ल है शबे कद्र की रात
रांची: रमजान उल मुबारक महीने का लगभग आधा हिस्सा गुजर चुका है। हम मुसलमानों को चाहिए कि इस गुजरे हुए हिस्से की जिस तरह से कद्र करनी चाहिए हमने नहीं किया। लेकिन अब लगभग आधे बचे हुए हिस्से को हम सबको कद्र करनी चाहिए। हम सबको रोजा, नमाज, तरावीह, जकात, कुरान की तिलावत, सदका, जिस तरह से कुरान पाक मैं हुक्म है करने का उस तरह से करनी चाहिए। और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी और दुआ करनी चाहिए अल्लाह पाक इस रमजान के बचे हुए हिस्से को कद्र करने वाला बनाएं। हम अल्लाह पाक के तरफ मुड़े। इस माहे मुबारक में एतेकाफ की भी बड़ी अहमियत है। साथ ही शबे कद्र की रात आने वाली है। जिसके बारे में पैग़ंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद ने फरमाया शबे कद्र की यह रात हजार रातों से अफजल है। शबे कद्र की रात 21, 23, 25, 27, 29 को है। अल्लाह पाक हम सबको रमजान और शबे कद्र की रात की कद्र करने वाला बनाएं।
मौलाना अब्दुल कय्यूम क़ासमी
महासचिव जमीयत उलेमा जिला रांची, झारखंड

You Might Also Like
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से 14 मई) रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक में
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से...
मदरसा अरबिया तजवीदुल कुरआन हुसीर कांके का 13वां भव्य दस्तारबंदी जलसा संपन्न
उर्दू तालीम और दीन की रौशनी पर उलमा ने दिया जोर, 15 हुफ्फाज़ की हुई दस्तारबंदी रांची/हुसीर। मदरसा अरबिया तजवीदुल...
सुनील भारती मित्तल, संस्थापक एवं चेयरमैन, भारती एंटरप्राइजेज, पूर्व प्रेसिडेंट, कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई)
सीआईआई द्वारा ‘लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। यह सम्मान ऐसी...
झारखंड बार काउंसिल चुनाव में विजयी अब्दुल कलाम रशीदी का भव्य अभिनंदन
रांची: आज 10 मई 2026 को 'माइनॉरिटी एडवोकेट वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट' द्वारा झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में शानदार...








