मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से श्री गुलाम अहमद मीर ने की मुलाकात


मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी श्री गुलाम अहमद मीर, झारखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश एवं झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री रामेश्वर उरांव ने औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों, राज्य में चल रहे विकासात्मक योजनाओं के कार्यान्वयन तथा झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मंत्री श्री इरफान अंसारी, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री प्रणव झा, झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।


You Might Also Like
अंजुमन चुनाव पर जल्द फैसला लेंगे अंजुमन के अध्यक्ष
अंजुमन इस्लामिया चुनाव पर सस्पेंस, संयोजक के इस्तीफे के बाद आपात बैठक जल्द: मोख्तार रांची, संवाददाता:अंजुमन इस्लामिया, रांची के अध्यक्ष...
जीपीएस उर्दू खिजुरटोली ने प्रभात फेरी निकालकर नामांकन अभियान की शुरुआत की। विद्यालय परिवार कार्यक्रम कर पांचवी के छात्रों को विदाई दी गई।
आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय खिजूरटोली कांके रांची में अहले सुबह विद्यालय के छात्रों ने...
शो ‘इत्ती सी खुशी’ में शामिल हुईं भूमिका गुरंग, बोलीं– मेरा किरदार आत्मविश्वासी दिखता है, लेकिन भीतर से बेहद जटिल है
मुंबई, सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी अब एक दिलचस्प मोड़ लेने जा रहा है, क्योंकि इसमें शामिल हो...
रिटायरमेंट में पक्की आय से होगी जीवनभर कमाई
नई दिल्ली, समय के बदलने के साथ आज लोग पहले से आधुनिक जीवन जरूर जी रहे हैं, लेकिन इसके साथ...







