गर्मी को देखते हुए स्कूलों की समय सारणी में बदलाव
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद स्कूलों की समय सारणी में बदलाव का निर्देश
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखण्ड राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में कक्षा KG से 05 तक की कक्षाएं सुबह 7.00 बजे से 11.00 बजे तक एवं कक्षा 06 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7.00 बजे से 12:00 बजे तक संचालित करने का निर्देश जारी का दिया है। इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य गतिविधियाँ धूप में संचालित नहीं की जाएगी, परन्तु मध्याह्न भोजन का संचालन जारी रहेगा।बच्चों की पढ़ाई में होनेवाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए स्कूल प्रबधन को सूचित किया जाएगा। यह आदेश दिनांक 19.04.2023 (बुधवार) से 25.04.2023 (मंगलवार) तक लागू रहे।

You Might Also Like
स्कूल यूनिफॉर्म सिलाई यूनिट में लगी आग, मोहल्ले वालों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
मंगलवार देर रात हुई घटना, लाखों के नुकसान की आशंका गिरिडीह। जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह फुटबॉल मैदान...
लड़कियों की शिक्षा समाज के निर्माण की बुनियाद है: मौलाना निजामुद्दीन नदवी
कुल्लियातुल बनात परहेपाट में सफल छात्राओं के सम्मान समारोह, मैट्रिक में उत्कृष्ट सफलता पर छात्राओं को सम्मान पत्र प्रदान किया...
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से 14 मई) रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक में
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से...
झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के 11 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग : आदिल
झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर ने महासंघ के 11 सूत्री मुख्य मांगों को लेकर राज्य के...









