HomeJharkhand Newsरिम्स में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री की पहल सराहनीय: रानी कुमारी
रिम्स में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री की पहल सराहनीय: रानी कुमारी
विशेष संवाददाता
रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्ष रानी कुमारी ने रिम्स में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा की गई पहल की सराहना की है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य सरकार द्वारा रिम्स में मरीजों को मुफ्त जांच की सुविधा के लिए 300करोड़ रुपए आवंटित किया जाना जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय है। इससे मरीजों को डायग्नोस्टिक, रेडियोलॉजी जांच,कैंसर स्क्रीनिंग एवं अन्य चिकित्सीय सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निःशुल्क डायग्नोस्टिक एवं रेडियोलॉजी जांच योजना, सर्वाइकल कैंसर-ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग योजना के लिए सहायता अनुदान के रूप में राशि उपलब्ध होने से सीटी स्कैन सहित अन्य पैथोलॉजिकल सुविधाएं नियमित रूप से मरीजों को मिल सकेगी।
रानी कुमारी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के अभाव का फायदा उठाकर निजी अस्पताल प्रबंधन मरीजों से मनमानी राशि वसूलते हैं। राज्य सरकार की इस पहल पर निसंदेह निजी अस्पतालों की मनमानी पर कुछ हद तक रोक लग सकेगा। उन्होंने कहा कि राजधानी के रिम्स,सदर अस्पताल के अलावा सभी जिलों, प्रखंडों के अस्पताल तथा पंचायत स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी चिकित्सक और पैरामेडिकल कर्मियों की पर्याप्त संख्या में नियुक्ति की जाए, वहां चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की गंभीरता जरूरी है, ताकि सरकारी अस्पतालों के प्रति आमजन का विश्वास बढ़े।
रानी कुमारी ने कहा कि इसके अतिरिक्त राज्य सरकार को निजी अस्पतालों में भी पैथोलॉजिकल जांच, एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई आदि की जांच की एक समान दरें निर्धारित करने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है, ताकि निजी अस्पताल संचालक मरीजों से मनमानी राशि नहीं वसूल सकें।

You Might Also Like
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से 14 मई) रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक में
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से...
झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के 11 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग : आदिल
झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर ने महासंघ के 11 सूत्री मुख्य मांगों को लेकर राज्य के...
मदरसा अरबिया तजवीदुल कुरआन हुसीर कांके का 13वां भव्य दस्तारबंदी जलसा संपन्न
उर्दू तालीम और दीन की रौशनी पर उलमा ने दिया जोर, 15 हुफ्फाज़ की हुई दस्तारबंदी रांची/हुसीर। मदरसा अरबिया तजवीदुल...
सुनील भारती मित्तल, संस्थापक एवं चेयरमैन, भारती एंटरप्राइजेज, पूर्व प्रेसिडेंट, कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई)
सीआईआई द्वारा ‘लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। यह सम्मान ऐसी...








