श्री क्षत्रिय महासभा की महिला विंग ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती
वरीय संवाददाता
रांची। श्री क्षत्रिय महासभा की महिला विंग के तत्वावधान में वीर पराक्रमी महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। देश के महान विभूति एवं देश भक्त महाराणा प्रताप की जयंती किशोरगंज स्थित निवास स्थान पर धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप यज्ञ, कीर्तन-भजन , मां गायत्री की पूजा श्री क्षत्रिय महासभा, महिला विंग, झारखंड की अध्यक्ष मीनु शाहदेव के नेतृत्व में की गई। इस आयोजन का उद्देश्य अपनी देश की जनता को देश के प्रति प्रेम भाव जगाना है । कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश की मीडिया प्रभारी सुलोचना शाहदेव ने किया। मौके पर महिलाओं ने महाराणा प्रताप की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पुष्पा देवी , अनीता , सुरुचि रंजन , अनीता शाहदेव सहित अन्य मौजूद थे।

You Might Also Like
जेवियर तकनीकी संस्थान मे कैलिग्राफिक पुस्तक का लोकार्पण
जेवियर इंस्टिट्यूट आफ पोलिटेकनिक एण्ड टेकनोलोजी की अंग्रेजी विभाग की लेक्चर आसिफा तमजीद द्वारा लिखित किताब कैलिग्राफिक कैनवस का लोकार्पण...
मैट्रिक परीक्षा परिणाम में लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग का शानदार प्रदर्शन
143 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान...
मोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर दिल्ली पर 17 मई को- मोहम्मद अरशद खान
नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरमोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर...
संजय कृष्ण की संपादित “राधाकृष्ण की कहानियां” का लोकार्पण
रांची: प्रसिद्ध लेखक संजय कृष्ण द्वारा संपादित पुस्तक "राधाकृष्ण की कहानियां" का लोकार्पण मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित प्रभात प्रकाशन...








