पत्रकार कला मंच ने नाटक से जुटाए पैसे और दिए आदिम जाति सेवा मंडल को खाद्य सामग्री
रांची। पत्रकार कला मंच ने की ओर से आदिम जाति सेवा मंडल के बच्चों को खाद्य सामग्री प्रदान की गई। पिछले 11 जून को मंच ने इन बच्चों के सहायतार्थ नाटक सैंया भए कोतवाल का चैरिटी शो किया था। जिसके लेखक हैं बसंत सबनीस और अनुवाद किया है उषा बनर्जी जिसे निर्देशित किया है पत्रकार निलय सिंह ने। इस नाटक से जो राशि मिले थे उसी राशि से खाद्य सामग्री खरीद कर उपलब्ध कराया गया । इस मौके पर आदिम जाति सेवा मंडल के सुपरिटेंडेंट अजय श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष सुमर उरांव को मंच के सदस्यों ने यह सामग्री सुपुर्द किया। इसमें करीब 300 किलो चावल, 50 किलो दाल , 2 टिन सरसों तेल, 25 किलो सोयाबीन, बिस्कुट, टॉफी,मुरही, साबुन, डिटर्जेंट और अन्य सामग्रियों के अलावा एक सीलिंग फैन भी दी गई। मंच के कोषाध्यक्ष एएसआरपी मुकेश ने बताया कि पिछले साल 2022 में मंच ने नगड़ी के एक वृद्धआश्रम के सहायतार्थ मंचन किया था और इस बार इन बच्चों के लिए किया है। भविष्य में भी जरूरतमंदों के सहायतार्थ मंच कार्यक्रम करता रहेगा। सेवा मंडल के सुपरिटेंडेंट अजय श्रीवास्तव ने पत्रकार कला मंच का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंच ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है और इससे इन बच्चों के दो-तीन महीनों के राशन का इंतजाम हो जायेगा। केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक एम पी सिंह ने कहा कि पत्रकार कला मंच का यह प्रयास काबिले तारीफ है, कि पत्रकार अपना काम करते हुए समाज सेवा भी कर रहे हैं। मंच के सदस्यों ने सेवा मंडल के बच्चों के साथ भोजन भी किया।इस मौके पर सिटिजन फाउंडेशन के सुजोल के अलावा पत्रकार कला मंच के संरक्षक निलय सिंह, अध्यक्ष अमित दास, उपाध्यक्ष संतोष मृदुला, सचिव संदीप नाग, संयुक्त सचिव परवेज कुरैशी सहित सदस्य संजय सिंह , राज सिंह , विनय मुर्मू, स्वस्तिका , शर्मिष्ठा, शिवांग और बसंत मौजूद रहे।

You Might Also Like
JEE एडवांस्ड 2026 में रांची के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, फिजिक्सवाला (PW) ने मनाया जश्न
रांची। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान फिजिक्सवाला (PW) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2026 में अपने विद्यार्थियों के...
कांग्रेस नेतृत्व से गुहार, शहज़ादा अनवर को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाए
झारखंड से राज्यसभा में शहज़ादा अनवर को प्रतिनिधित्व देने की अपील: मौलाना कुतुबुद्दीन रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी...
All India NewsBlogfashionJharkhand NewsPakud NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi Newssporttechnology
ट्रूवो के नए कॉरपोरेट कार्यालय का शुभारम्भ, डिजिटल इंडिया के विजन को मिलेगी गति : विक्रम कुमार
रांची। सिन्सिवो टेक्नोलाजिज प्राइवेट लिमिटेडद्वारा संचालित ट्रूवो ने रांची में नए कॉरपोरेट कार्यालय का शुभारम्भ सोमवार को हरमू रोड स्थित...
राज्यसभा के लिए शहजादा अनवर को उम्मीदवार बनाने की मांग तेज
रांची: आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा तेज हो गई है। इसी क्रम में...








