झारखंड के साहिल अमीन कोलकता हार्ड कोर्ट टेनिस के बने विजेता


बंगाल टेनिस एसोसिएशन एंव साउथ क्लब कोलकता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कोलकता हार्ड कोर्ट टेनिस चैम्पियनशिप 2024 के पुरुष वर्ग का खिताब झारखण्ड के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी साहिल अमीन ने जीत लिया है । फाइनल मुकाबले में साहिल ने अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी बंगाल के आयुष गोराई को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराकर चैम्पियनशिप अपने नाम कर लिया । शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए साहिल ने सेमीफाइनल मे अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी बंगाल के ही हर्ष गुरनानी को 6-0, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था । यह खिताब हासिल करने वाले साहिल झारखण्ड के एक मात्र टेनिस खिलाड़ी हैं । इस टूर्नामेंट का आयोजन कोलकता साउथ क्लब में 20 जनवरी से 27 जनवरी तक किया गया है । साहिल वर्तमान में कोलकता में ही फरीद सर के एकेडेमी दा टेनिस ट्री में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं ।

You Might Also Like
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, ताकि न हो मॉब लिंचिंग और न उजड़े किसी बेगुनाह का घर: जाकिर अंसारी
रांची: नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस रांची जिला अध्यक्ष सह रांची जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग सह कई सामाजिक संगठनों...
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, ताकि न हो मॉब लिंचिंग और न उजड़े किसी बेगुनाह का घर: अशरफ खान
रांची: पूर्व डिप्टी मेयर उम्मीदवार सह पठान तंजीम सहित कई सामाजिक संगठनों के संरक्षक अशरफ खान उर्फ चुन्नू खान ने...
रक्त विकार रोग के परिजनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 02 जून को स्वास्थ्य विभाग की होने वाली समीक्षा बैठक में हम पीड़ितों/परिजनों पर तीन अपील को लागू कर उपकार दीजिए
" रक्त विकार रोग के परिजनों ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महोदय के नेतृत्व में दिनांक 02 जून 2026 को...
साजिद उमर ने हाजियों को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया
सऊदी अरब से लौटे झारखंड के हाजियों का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत अंजुमन इस्लामिया के कार्यकारिणी सदस्य, डोरंडा मज़ार...







