नशा से संबंधित कोई भी सूचना गुप्त रखी जायेगी: एसपी
नशा मुक्ति अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन
रांची: रांची में सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के तहत मैन रोड स्थित होटल केन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ असलम परवेज ने किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नशा के कारोबारियों पर हर तरह से नकेल कसा जाएगा।नशा सारे बुराइयों का जड़ हैं इसे मिलकर खत्म करना होगा। यह किसी अकेले की बस की बात नहीं है। इस मौके पर रांची के सिटी एसपी सुधांशु जैन ने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी समाजसेवियों ने अपने अपने सुझाव दिए इनसे हमें अपेक्षा है कि आप नशा से संबंधित कोई भी सूचना गुप्त रूप से हमें दें। पुलिस इस पर कड़ी कार्रवाई करेगी। नशा मुक्ति सिर्फ पुलिस का नहीं हम सभी की जिम्मेदारी है तभी रांची शहर नशा मुक्त हो पाएगा। मौके पर बोलते हुए रांची के ट्रैफिक एसपी हारिश बिन जमा ने कहा कि इस गोष्टी से निकलकर जो बातें आई है उसे आगे लेकर जाने की जरूरत है। पहले हमें अपने घर से शुरुआत करनी होगी, फिर समाज का। आपको कहीं कुछ नज़र आए पुलिस को सूचना दे, पुलिस उसपर कार्रवाई करेगी। इस मौके पर जय सिंह यादव, अकील उर रहमान, अजीत सहाय, सैयद नेहाल अहमद, परमजीत सिंह, अशरफ अंसारी डोरंडा, पप्पू गद्दी, मंजर इमाम, एस अली, अजीत सिंह, औरंगजेब खान, मोइज अख्तर भोलू, फिरोज, राशिद हुसैन, गुलाम अली, अब्दुल खालिक नन्हू, सन्नी, सज्जाद, हाजी साहेब अली, मो शब्बीर, सहित कई लोग मौजूद थे।

You Might Also Like
रांची जोन तब्लीगी इज्तेमा को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल, जगह-जगह लगाए गए इस्तकबालिया शिविर
नेवरी चौक से गुजरने वाले लोगों के लिए नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से चाय, पानी और बैठने का इंतजाम,...
ओपनसिग्नल की रिपोर्ट में एयरटेल भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट प्रदाता घोषित
रांची, 12 नवंबर 2026, ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है।...
एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (ए पी सी आर) रांची द्वारा डोरंडा में समाज के सम्मानित नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।
आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को मणि टोला, डोरंडा, रांची (झारखंड) में जनाब कलीम साहब के आवास पर एसोसिएशन फॉर...
रांची जोन का तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तेमा आज से, लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद
रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा के लोग होंगे शामिल; जगह-जगह लगाए गए निःशुल्क सेवा शिविर, मेहमानों के इस्तकबाल में...








