बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से झारखंड में आगामी 28-29 अक्टूबर को तेज हवाएं और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए स्कूलों को बंद करने की मांग : आदिल


झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव की आशंका को देखते हुए एवं झारखंड में आगामी 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट और मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान एवं चेतावनी को देखते हुए राज्य के शिक्षा सचिव झारखंड सरकार,उपायुक्त रांची से मौसम विभाग की चेतावनियों और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने के लिए स्कूलों को उक्त दो दिनों को बंद करने की मांग की है। महासंघ के राज्य अध्यक्ष श्री ज़हीर ने कहा कि मौसम के पूर्वानुमान और चक्रवाती सिस्टम अर्बन के कारण होने वाले तेज हवाओं और भारी बारिश से छोटे-छोटे स्कूल आने जाने वाले बच्चे प्रभावित नहीं हो इसलिए सरकार से आग्रह है की दो दिनों को स्कूल बंद की जाए क्योंकि चक्रवर्ती सिस्टम के प्रभाव से स्कूल आने जाने वाले बच्चों को कोई कठिनाई एवं समस्याएं नहीं हों और बच्चे प्रभावित न हों।
आदिल ज़हीर
राज्य अध्यक्ष
झारखण्ड राज्य कर्मचारी महासंघ








