सर्वधर्म सद्भावना समिति ने पूजनोत्सव को आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया


सर्वधर्म सद्भावना समिति के तत्वाधान में कांटा टोली स्थित स्वागत बैंक्विट हॉल में समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी गण के साथ-साथ सर्वधर्म सद्भावना समिति के पदाधिकारी गण एवं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रमुख लोग कार्यक्रम में भाग लिए। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का समिति की ओर से शाल एवं पगड़ी देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में लोअर बाजार थाना प्रभारी, चुटिया थाना प्रभारी एवं नामकुम थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में सर्वधर्म सद्भावना समिति के सराहना करते हुए एकता और भाईचारगी के साथ आपस में मिलजुल कर पूजनोत्सव मनाने की बात कही। बड़ा तालाब दुर्गा पूजा समिति एवं युवा दस्ता के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा,चैती दुर्गा पूजा समिति के गोपाल पारीक, राहुल सिन्हा, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के सहसंयोजक विनोद सिंह यादव एवं सागर कुमार ने अपने संबोधन में सर्वधर्म सद्भावना समिति की सराहना करते हुए एकता और भाईचाराकी के साथ दुर्गा पूजा को संपन्न कराने में समाज के हर वर्ग को मिलजुल कर आगे आने की बात कही एवं कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकता एवं भाईचारगी को काफी बल मिलता है इसे हम सभी को आपस में मिलजुल कर बरकरार रखना होगा। अपने अध्यक्षीय भाषण में सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम ने कहा कि जिस तरह पूर्व से सर्वधर्म सद्भावना समिति के तमाम लोगों का आपसी सौहार्द के साथ सभी पर्व त्योहार को संपन्न कराने में अहम भूमिका रहा है इस तरह पूजोत्सव में भी सर्वधर्म सद्भावना समिति के तमाम लोगों का पूजोत्सव को एकता एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने में अहम भूमिका रहेगी जिसके लिए वॉलिंटियर्स की तैनाती भी समिति के द्वारा की जाएगी जो मुख्य रूप से प्रत्येक स्थान पर खड़े होकर अपने कर्तव्य का निर्वाह करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति द्वारा पूजनोत्सव को आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में मो. इसलाम, राजीव रंजन मिश्रा, गोपाल पारीक, सागर कुमार, विनोद सिंह यादव, राहुल कुमार, अरविंद जयसवाल, विकास राज,मो. इश्तेयाक, राहुल,नौशाद खान, औरंजेब, सरफराज सुड्डू, सुहैल खान, फिरोज अंसारी,परवेज आलम,मो. नौशाद,मो. अजीम,नुसरत परवीन,मो. शोएब,मो. आसिफ,बारीक,मो. तबरेज, आजाद अली एडवोकेट,गोबरा उरांव,जसीम हसन, मो. इनायतुल्लाह सहित सर्वधर्म के अनेक गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन आजाद अली एडवोकेट ने किया।
मो. इसलाम – अध्यक्ष
सर्वधर्म सद्भावना समिति
7903259771








