All India NewsBlog

स्वर्गीय रूपी सोरेन को राजद नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गाँव नेमरा में की मुलाकात

Share the post

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की पत्नी तथा झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं ने उनके पैतृक गाँव नेमरा पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, प्रदेश प्रवक्ता आबिद अली, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, प्रदेश महासचिव प्रणय कुमार , संतोष प्रसाद राणा सहित अन्य नेताओं ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गौतम सागर राणा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन का निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएँ माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राजद नेताओं ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार के प्रति एकजुटता प्रकट की।

Leave a Response