All India NewsBlogfashionJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

सुबोधकांत सहाय ने शोधकर्ता व नव प्रवर्तक कुणाल अंबष्टा को किया सम्मानित

Share the post

रांची। झारखंड के झुमरी तिलैया निवासी युवा शोधकर्ता व नव प्रवर्तक कुणाल अंबष्टा को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने अपने आवासीय कार्यालय (ई-39, सेक्टर तीन, धुर्वा, रांची) पर आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया।
विदित हो कि श्री अम्बष्टा झारखंड के छोटे से शहर झुमरी तलैया से निकलकर यूरोप के सबसे बड़े वैज्ञानिक मंच तक का सफर तय करने में सफल रहे हैं। हाल ही में उनका चयन दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक कार्यक्रमों के लिए किया गया है।
युरोप के ग्रीस में प्रस्तावित द ब्रेन कॉन्फ्रेंस (अक्टूबर 2026)
में शोध (रिसर्च) को दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों के सामने प्रस्तुत करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। यह कॉन्फ्रेंस ‘फेडरेशन ऑफ यूरोपियन न्यूरोसाइंस सोसाइटीज’ और ‘द ब्रेन प्राइज’ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाती है।
‘द ब्रेन प्राइज’ को न्यूरोसाइंस (मस्तिष्क विज्ञान) के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार माना जाता है। पूरी दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिक इस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेते हैं। कुणाल अंबष्टा द्वारा विकसित किए गए सस्ते ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस प्रोजेक्ट को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिलना झारखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए गौरव की बात है। श्री अम्बष्टा के इस रिसर्च प्रोजेक्ट को इग्नू द्वारा आयोजित एक समारोह में भी प्रथम पुरस्कार मिला है।
वहीं, कुणाल अंबष्टा का चयन जर्मनी के एलिस समर स्कूल द्वारा
जर्मनी की टीयू डार्टमंड यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले समारोह के लिए भी हुआ है।  (यूरोपियन लेबोरेटरी फॉर लर्निंग एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स को पूरे यूरोप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च का स्वर्ण मानक माना जाता है। यहां उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एआई वैज्ञानिकों से सीधे सीखने का मौका मिलेगा कि कैसे भारी एआई मॉडल्स को सस्ते कंप्यूटर चिप्स पर चलाया जाए, ताकि यह तकनीक भारत के गांवों तक बिना इंटरनेट के भी पहुंच सके। 
श्री सहाय ने श्री अंबष्टा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए वैश्विक स्तर पर झारखंड का नाम गौरवान्वित करने के लिए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सीबी सहाय,
महामंत्री सुशील कुमार लाल,
व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार,
प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिन्हा,
प्रदेश सचिव गुप्तेश्वर शंकर,
जिला युवा अध्यक्ष सजल सिन्हा, महासभा के कोडरमा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, कोडरमा जिला के महामंत्री बिकेश कुमार सिन्हा, मनोज सहाय ‘पिंकू’, कौशलेश कुमार अम्बष्टा सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Response