रांची जिला में एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की दैनिक प्रगति


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत रांची जिला में 29 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर Enumeration Form (EF) का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।
दिनांक 01 जुलाई 2026, शाम 6:00 बजे तक की प्रगति निम्न प्रकार है :-
कुल विधानसभा क्षेत्र : 7
कुल BLO : 2,777
कुल निर्वाचक : 26,74,681
वितरित Enumeration Form : 69,675 (2.60%)
डिजिटाइज किए गए Enumeration Form : 1,608 (0.06%)
विधानसभावार प्रगति :
58-तमाड़ : 14,400 फॉर्म वितरित (6.57%), 31 डिजिटाइज।
61-सिल्ली : 9,085 फॉर्म वितरित (3.98%), 226 डिजिटाइज।
62-खिजरी : 11,071 फॉर्म वितरित (2.86%), 405 डिजिटाइज।
63-रांची : 1,584 फॉर्म वितरित (0.40%), 246 डिजिटाइज।
64-हटिया : 9,913 फॉर्म वितरित (1.80%), 302 डिजिटाइज।
65-कांके : 10,486 फॉर्म वितरित (2.09%), 216 डिजिटाइज।
66-मांडर : 13,136 फॉर्म वितरित (3.35%), 182 डिजिटाइज।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO), BLO एवं BLO सुपरवाइजरों को निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन Enumeration Form का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करें।
रांची जिला प्रशासन सभी पात्र मतदाताओं से अपील करता है कि BLO द्वारा उपलब्ध कराए गए Enumeration Form को भरकर अविलंब जमा करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।
★अबुआ साथी–9430328080
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर








