कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी “चूज एंड यूज” से! ना बाबा ना…परेशान ग्राहक की पीड़ा

कोमाकी स्कूटी खरीदकर फंसा ग्राहक! 25 दिन से नई स्कूटी बंद,

रांची। राजधानी रांची के मेन रोड स्थित (वूल हाउस के सामने) कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी के डिस्ट्रीब्यूटर “चूज एंड यूज” से स्कूटी खरीद कर ग्राहक परेशान हैं।
इस संबंध में धुर्वा निवासी एनके सिंह ने बताया कि कोमाकी स्कूटी के बेहतर परफार्मेंस से प्रभावित होकर उन्होंने 8 जून 2026 को रांची के मेन रोड स्थित कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी के डिस्ट्रीब्यूटर “चूज एंड यूज” से 60 वोल्ट बैटरी क्षमता वाली x1 मॉडल की स्कूटी खरीदी। जिसका चेसिस नंबर- MG2026 0101158359, मोटर नंबर- 2025 099755 और बैटरी नंबर BD 1601902 HJNDNSEBF 077581 है। जिसकी कीमत 58, 500 रुपए ली गई।

स्कूटी खरीदने के बाद मैं स्वयं स्कूटी चला कर अपने घर धुर्वा ले आया।
दूसरे दिन 9 जून को स्कूटी स्टार्ट नहीं होने पर इसकी शिकायत डिस्ट्रीब्यूटर से की। जो एक महिला है। उन्होंने पहले कहा कि बैटरी खराब हो गई है तो गाड़ी को ले आएं। जब उन्हें कहा गया कि स्कूटी चल ही नहीं रही है तो कैसे ले आएं? यह तो डिस्ट्रीब्यूटर की जिम्मेवारी है। बावजूद इसके डिस्ट्रीब्यूटर ने उनकी एक न सुनी। विवश होकर उन्होंने कोमाकी कंपनी में संपर्क किया। संभवतः कंपनी से डिस्ट्रीब्यूटर पर दबाव दिए जाने के बाद उक्त महिला आई और बैटरी देखने के बाद टेक्निकल फाल्ट की बात कहकर चली गई। स्कूटी स्टार्ट नहीं हुआ। बैटरी चार्ज नहीं ले रहा था।

पुनः इसकी शिकायत करने के बाद दो दिनों के बाद उक्त महिला एक नाबालिग लड़के को साथ लेकर आई। उनके साथ कोई मैकेनिक नहीं था। वह बैटरी खोलकर ले गई। जब ग्राहक ने कहा कि या तो बैटरी नया दे दीजिए या स्कूटी बदल कर दीजिए। लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर ने नहीं सुनी। स्कूटी खरीदने के लगभग 25 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी तक न तो बैटरी ला करके दी और न ही स्कूटी बदल कर दे रही है। नया स्कूटी खरीद कर यूं ही घर में पड़ा हुआ है। ग्राहक के मुताबिक कोमाकी कंपनी के कस्टमर केयर सर्विस नंबर पर भी इसकी शिकायत की गई।

लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने राजधानी रांची स्थित कोमाकी स्कूटी के अन्य डीलर से इस संबंध में संपर्क किया तो पता चला कि उक्त डीलर(चूज एंड यूज) से स्कूटी लेकर दर्जनों ग्राहक परेशान हैं। आफ्टर सेल सर्विस देने के लिए चूज एंड यूज डिस्ट्रीब्यूटर के यहां कोई व्यवस्था नहीं है। इससे ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिस्ट्रीब्यूटर के इस गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से ग्राहक स्वयं को ठगा सा महसूस करते हुए न्याय पाने के लिए विवश होकर उपभोक्ता फोरम में फरियाद करने मन बना रहे हैं।








