All India NewsBlog

डॉक्टर्स डे पर रक्त विकार एवं असाध्य रोग के पीड़ितों/परिजनों ने डॉक्टर साहब को आभार प्रकट कर सम्मानित किया…..लहू बोलेगा

Share the post

डॉक्टर्स डे पर “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/हीमोफीलिया/अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन के नेतृत्व में रक्त विकार एवं असाध्य रोग थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/हीमोफीलिया के पीड़ितों एवं परिजनों सहित समाजसेवी एवं रक्तवीर के द्वारा 15 डॉक्टर्स साहब को आभार/धन्यवाद प्रकट कर स्मृति चिन्ह,झारखंडी अंगवस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया।

जिसमें रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, उपाधीक्षक रांची सदर अस्पताल रांची डॉ बिमलेश सिंह,हेमेटोलॉजिस्ट/डे केयर रांची सदर अस्पताल डॉ खुशबू प्रवीन,डॉ स्टीफन खैस एवं हेमेटोलॉजिस्ट विभाग,रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक,सदर अस्पताल पैथोलॉजी विभाग को सम्मानित किया गया।

यहीं अभियान अगले तीन दिनों(01-03 जुलाई) तक चलेगा ” डॉक्टर्स साहब का आभार अभियान” के नाम से।

कार्यक्रम में नदीम खान,परिजन संजय टोप्पो, संजय महतो,देवकी देवी,सीमा देवी,शांति देवी, सोगनी महतो,नीलू टोप्पो,पीड़िता सोनम कुमारी, साजदा अंसारी,अनीश टोप्पो,शिव कुमार महतो, सौरव कुमार महतो,समाजसेवी रूबी प्रवीन, सुरैया परवीन शामिल थी।

….”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/हीमोफीलिया/अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन….
(संस्थापक रक्तवीर नदीम खान द्वारा जारी)

Leave a Response