All India NewsBlog

27 जून को निकाले जाने वाले मुहर्रम के जुलूस की तैयारी पूरी, आग का खेल एवं डीजे पर प्रतिबंध- मो. इसलाम

Share the post

मुहर्रम का जुलूस रांची में 27 जून को निकाला जाएगा। 1:00 बजे दिन में धवताल अखाड़ा का सभी जुलूस अल्बर्टा एक्का चौक में एवं इमामबख्श तथा लीलू अली के सारे जुलूस 2:00 बजे दोपहर में मेन रोड, 3:00 बजे दोपहर में लेक रोड मिलन स्थल में मिलन के बाद अपर बाजार के लिए सारे जुलूस धवताल के पीछे मेन रोड होते हुए प्रस्थान करेगी। सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के सरपरस्त मो. सईद की सरपरस्ती एवं तीनों प्रमुख खलीफा तथा सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रांची के प्रवक्ता मो. इस्लाम एवं महासचिव अकीलुर्रहमान ने संयुक्त रूप से कहा है कि 27 जून को रांची में निकाले जाने वाले मोहर्रम के जुलूस की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी जुलूस अपने – अपने क्षेत्रों से निकलकर अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए वापसी भी अपने निर्धारित मार्ग से ही की जाएगी।

धवताल अखाड़ा के अधीन हरमू,पहाड़ी टोला,गाड़ीखाना, पुरानी रांची,भीठा,चंदवे,जयपूर, एदलहातू, मोरहाबादी, बरियातू, लालपूर, थड़पखना आदि से निकाले जाने वाले जुलूस अपने- अपने क्षेत्रों से निकलकर अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए 1:00 बजे दिन में अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचेगी। इमामबख्श अखाड़ा का जुलूस मो. तौहीद एवं आफताब आलम के नेतृत्व में पूरे हिन्दपीढ़ी नदी ग्राउंड के साथ – साथ पूरे हिन्दपीढ़ी क्षेत्र का जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए सेंट्रल स्ट्रीट से गुजर कर मेन रोड एकरा मस्जिद चौक में रुक जाएगा, कर्बला चौक एवं कोनका रोड का जुलूस भी अपने निर्धारित मार्ग से गुजरकर इकरा मस्जिद चौक में रुके हुए जुलूस के साथ शामिल होकर सभी जुलूस इमामबख्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा मो. महजूद के नेतृत्व में मेन रोड होते हुए अंजुमन प्लाजा के पास रुक जाएगा। हिन्दपीढ़ी क्षेत्र से निकाले जाने वाले इमामबख्श अखाड़ा के कुछ जुलूस शम्स नवजवान मुहर्रम कमिटी के गुलाम कादिर रब्बानी एवं अय्यूब राजा खान के संयुक्त नेतृत्व में हिन्दपीढ़ी शिवाजी चौक। होते हुए लेक ऱोड मिलन चौक से पहले रुका रहेगा।लीलू अली का लोअर बाजार क्षेत्र से निकाले जाने वाले जुलूस मौलाना आजाद कालोनी एवं कांटाटोली के सभी जुलूस एक दूसरे के पीछे कांटाटोली चौक से चौक पर अवस्थित मस्जिद ए असरा गली से गुजर कर नयाटोली,पत्थलकुदवा, आजाद बस्ती, कुरैशी मुहल्ला होते हुए गुदरी चौक में रुक कर लीलू अली अखाड़ा के लोअर बाजार क्षेत्र से निकाले जाने वाले तमाम जुलूस को शामिल कर लोअर बाजार थाना रोड,काली स्थान रोड,रमा शर्मा लेन‌ होते हुए मेन रोड उर्दू लाइब्रेरी के पास रुककर खेल प्रदर्शन करेगा। अल्बर्ट एक्का चौक में रुका हुआ धवताल अखाड़ा का जुलूस धवताल अखाड़ा के प्रमुख खलीफा महफूज गद्दी के नेतृत्व में मेन रोड टैक्सी स्टैंड स्थित बजरंगबली मंदिर के पीछे कुमुद बाबू लेन होते हुए लेक रोड मिलन चौक पहुंचकर धवताल अखाड़ा, इमामबख्श अखाड़ा एवं लीलू अली अखाड़ा के तीनों प्रमुख खलीफा के लेक रोड स्थित मिलन चौक में मिलन के बाद पहले धवताल अखाड़ा फिर इमामबख्श अखाड़ा उसके पीछे लीलू अली अखाड़ा के सारे जुलूस राईन मुहल्ला, उर्दू लाइब्रेरी के पीछे से चर्च रोड, टैक्सी स्टैण्ड,मेन रोड होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक,शहीद चौक, श्रद्धानंद रोड कांग्रेस आफिस गली होते हुए मोर मंदिर महावीर चौक अपर बाजार स्थित धवताल इमामबाड़ा में सलामी के बाद वापसी अपने निर्धारित मार्ग हंडा मस्जिद रोड,अपर बाजार जामा मस्जिद रोड होते हुए धवताल अखाड़ा के प्रमुख खलीफा अपना घोल लेकर शहीद चौक में रुक कर सारे अखाड़ा का नेतृत्व करते हुए पहले अपने अखाड़ा को अपने निर्धारित मार्ग से वापस भेजेगा , फिर इमामबख्श एवं लीलू अली अखाड़ा के तमाम जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक,सर्जना चौक, टैक्सी स्टैंड, डेली मार्केट, उर्दू लाइब्रेरी, डॉ फतेउल्लाह रोड, विक्रांत चौक होते हुए कर्बला चौक एवं कर्बला चौक स्थित कर्बला में नेयाज फातेहा के बाद मध्य रात्रि में समापन किया जाएगा। मालूम हो कि शहीद चौक में सभी अखाड़ा की वापसी करने हेतु अगुवाई कर रहे धवताल अखाड़ा के प्रमुख खलीफा महफूज गद्दी सभी को भेजने के बाद अपने अखाड़ा का समापन कांके रोड स्थित अली मैदान धवताल कर्बला में नेयाज फातेहा के बाद करेंगे। इमामबख्श एवं लीलू अली अखाड़ा का समापन कर्बला चौक स्थित कर्बला में किया जाएगा।मो. इसलाम एवं अकीलुर्रहमान ने आगे कहा कि मोहर्रम के जुलूस का ऐतिहासिक बनाने हेतु सेंट्रल मोहर्रम कमेटी द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया है जिसमें मुख्य रूप से नशा पर प्रतिबंध ,आग एवं कांच के खेल पर प्रतिबंध , माननीय उच्च न्यायालय के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार झांकी एवं निशान( झंडे) की ऊंचाई 14 फीट से कम रखने एवं डीजे साउण्ड सिस्टम पर प्रतिबंध का सभी अखाड़ा धारी को निर्देश दिया गया है। राष्ट्रीय ध्वज के अलावा किसी भी गैर मुल्क का झंडा जुलूस में लेकर चलना प्रतिबंधित होगा । जुलूस के संचालन के लिए प्रत्येक अखाड़ाधारी को अपने अखाड़े में 10 वोलेंटियर बनाना आवश्यक होगा। एसी कोई भी झांकी न बनाएं जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका हो। झांकी का प्रदर्शन देशहित एवं समाज हित में हो। प्रत्येक अखाड़ाधारी को अपने खलीफा, प्रमुख खलीफा एवं सेंट्रल मुहर्रम कमिटी की बातों को मानना एवं दिए गए गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक होगा। छोटे- मोटे विवाद को स्थानीय स्तर पर तुरंत सुलझा लें विवाद को बढ़ावा न दें।शोसल मीडिया पर ध्यान बनाए रखें एवं गलत सूचना पोस्ट करने वाले पर अंकुश लगाएं।समय की पाबंदी हर हाल में जरुरु है। जुलूस में आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखना आवश्यक होगा।
मो. इसलाम – प्रवक्ता
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची
7903259771

Leave a Response