इमामबख्श अखड़ा का रस्म ए पगड़ी सह सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न


इमामबख्श अखाड़ा के तत्वाधान में मेन रोड स्थित मधुबन मार्केट में इमाम बख्श अखाड़ा के सरपरस्त मो. सेईद की सरपरस्ती एवं प्रमुख खलीफा मो.महजूद के अध्यक्षता में रस्म ए पगड़ी सह सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें स्थानीय जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारीगण के साथ-साथ श्री महावीर मंडल रांची के पदाधिकारी तथा विभिन्न अखाड़ा के खलीफा सहित गणमान्य पदाधिकारीगण को पगड़ी ,तलवार एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।

सम्मानित किए जाने वालों में मुख्य रूप से निखिल राय ए एसपी कोतवाली, के वी रमन सिटी डीएसपी रांची ,सनोज कुमार थाना प्रभारीकोतवाली ,दिग्विजय सिंह थाना प्रभारी डेली मार्केट ,रंजीत कुमार सिंहा थाना प्रभारी हिन्दपीढ़ी लव ,कुमार थाना प्रभारी लोअर बाजार, सागर वर्मा अध्यक्ष श्री महावीर मंडल रांची ,जय सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर मंडल रांची, राजन वर्मा, मयंक गिरी ,राहुल कुमार ,मोबीन अंसारी डेली मार्केट थाना के नाम शामिल है। उक्त अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ए एसपी निखिल राय एवं डीएसपी सीटी के वी रमन ने अपने संबोधन में आपसी सौहार्द, एकता एवं भाईचारा पर जोर देते हुए कहा कि पूर्व में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों की तरह की तरह मुहर्रम के इस त्याग एवं बलिदान के त्यौहार को भी सभी आपस में मिलजुल कर मनाएं एवं हर संभव प्रशासनिक स्तर पर उनका पूर्ण सहयोग रहेगा। श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष सागर वर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष जय सिंह यादव ने अपने संबोधन में मोहर्रम के जुलूस में शामिल तमाम अखाड़ा धारी एवं खलीफाओं तथा सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारी का भव्य स्वागत करने की बात कही। कार्यक्रम में सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के महासचिव अकीलुर्रहमान, प्रवक्ता मो.इसलाम, कार्यकारी अध्यक्ष आफताब आलम, धवताल अखाड़ा के प्रमुख खलीफा महफूज गद्दी, अध्यक्ष पप्पू गद्दी, खालिद उमर,परवेज गुड्डू, सज्जाद इदरीसी,मो. तौहीद, हैदर गद्दी,रोजन गद्दी,वसीम खान,जमील अख्तर सोनू,शोएब खान,मो. मोजाहिद,अली रजा,फैसल गद्दी,लड्डन गद्दी,अली गद्दी,तामो गद्दी,परवेज खलीफा,मो. एकबाल ,जमील गद्दी सहित अनेक गणमान्य खलीफा एवं पदाधिकारी मुख्य रूप से सम्मानित किए गए।
मो. इसलाम – प्रवक्ता
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची
7903259771









