All India NewsBlogJharkhand NewsNews

झारखंड कृषि व्यापार मेला के दूसरे दिन किसानों, उद्यमियों और विशेषज्ञों के बीच ज्ञान एवं नवाचार का हुआ व्यापक आदान-प्रदान

Share the post

रांची, 17 जून 2026 : झारखंड कृषि व्यापार मेला के दूसरे दिन कृषि, सामेती (SAMETI), डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी (बागवानी) और सहकारी समितियों सहित प्रमुख संबद्ध क्षेत्रों पर विशेष तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।

झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 के दूसरे दिन मेले की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब भारत सरकार के पूर्व अपर सचिव एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव श्री के. राजू जी का आगमन हुआ। उनके साथ कांग्रेस के सह-प्रभारी डॉ. सिरिबेला प्रसाद जी, भूपेश मरावी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी तथा पूर्व मंत्री श्री बंधु तिर्की जी भी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने मेले में लगाए गए विभिन्न कृषि स्टॉलों, प्रदर्शनी एवं नवाचारों का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर किसानों और कृषि उद्यमियों से संवाद किया।

अतिथियों ने झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित इस भव्य पहल की सराहना करते हुए इसे किसानों की समृद्धि, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार और कृषि व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, उद्यमियों और नवाचारों का ऐसा संगम बन चुका है, जो राज्य की कृषि उन्नति को नई दिशा प्रदान करेगा।

Leave a Response