स्टडी विथ टैलेंट अकैडमी में फेलिसिटेशन सेरेमनी आयोजित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित


रांची : स्टडी विथ टैलेंट अकैडमी में विद्यार्थियों के सम्मान में विशेष फेलिसिटेशन सेरेमनी एवं वाटर पार्क भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 12वीं, जेईई एवं नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा साप्ताहिक टेस्ट में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीसीआई डायरेक्टर एवं एमडीआरटी, एलआईसी यूएसए के शिव कुमार सिंह तथा आरएनसी के प्रोटोकॉल ऑफिसर रिंकू कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सम्मान समारोह के उपरांत विद्यार्थियों ने वाटर पार्क में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्रों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।








