एनएसई में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (ईजीआर) की लाइव ट्रेडिंग शुरू


रांची, एनएसई ने आज, 18 मई, 2026 से इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (ईजीआर) सेगमेंट में लाइव ट्रेडिंग शुरू कर दी है। इससे पहले 16 मई, 2026, शनिवार को मॉक ट्रेडिंग का आयोजन किया गया था, जो बिना किसी तकनीकी दिक्कत या सिस्टम एरर के सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इसके बाद आज लाइव ट्रेडिंग भी पूरी तरह सुचारु तरीके से शुरू हुई और सभी सिस्टम्स सही तरीके से काम करते रहे।
ईजीआर प्रोडक्ट को लेकर एक्सचेंज को मार्केट पार्टिसिपेंट्स और पूरे इकोसिस्टम से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इससे जुड़े प्रमुख अपडेट्स इस प्रकार हैं:
• वॉल्टिंग और कलेक्शन सेंटर्स फिलहाल अहमदाबाद और मुंबई में शुरू हो चुके हैं
• दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में चार नए सेंटर्स भी आज से शुरू किए जा रहे हैं
• एक्सचेंज आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से और सेंटर्स की घोषणा करेगा। आगे चलकर यह नेटवर्क देशभर में 120 सेंटर्स तक बढ़ाया जाएगा
ईजीआर लॉन्च को लेकर मिले शानदार सहयोग और प्रतिक्रिया के लिए एक्सचेंज ने सभी मार्केट पार्टिसिपेंट्स, इंटरमीडियरीज़ और इकोसिस्टम पार्टनर्स का आभार जताया।







