All India NewsBloghealthJharkhand NewsNewstechnology

झारखंड थैलेसीमिया पीड़ितों पर मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगा… मंत्री हफ़िज़ूल हसन झारखंड सरकार

Share the post

विश्व थैलेसीमिया दिवस की पूर्व संध्या पर आज ऑड्रे हॉउस, रांची में “लहू बोलेगा”रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के नेतृत्व में झारखंड राज्यस्तरीय थैलेसीमिया कांफ्रेंस-2026(THANK YOU UNCLE) का आयोजन तीन सत्र में हुआ जिसमें पहला एकेडमिक सत्र “झारखंड में थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया की स्थिति पर परिचर्चा” दूसरा सत्र पीड़ितों की प्रतिभा का प्रदर्शन जिसमें अद्भुत मानवीय पेंटिंग,आपबीती पर नाटक, शैक्षणिक में मैट्रिक में प्रथम,नीट परीक्षा पर पुरुस्कार/सम्मान एवं अंतिम सत्र पीड़ितों एवं परिजनों के मनोरंजन हेतु झारखंड और बंगाल के प्रोफेशनल संगीतकारों द्वारा मोटिवेशनल/ऊर्जावान/उम्मीद पर सुर संगम संध्या का आयोजन हुआ।


जो सुबह से शाम तक कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के माननीय मंत्री हफ़िज़ूल हसन महोदय थे।विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक कांके(रांची) श्रीमान सुरेश बैठा महोदय,झारखंड के सरकारी डॉक्टरों के राज्याध्यक्ष एवं सदर अस्पताल रांची उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह,भारत सरकार के दिव्यांता पर कार्यरत “सीआरसी”रांची के निदेशक श्रीमान सूर्यकांत प्रसाद शामिल थे।

थैलेसीमिया कांफ्रेंस कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्तवीर नदीम खान,संचालन थैलेसीमिया पीड़िता परिजन सुजाता कुमारी,संजय टोप्पो,विषय प्रवेश थैलेसीमिया पीड़ित साक्षी सिंह एवं थैलेसीमिया परिजन सीमा देवी एवं धन्यवाद ज्ञापन थैलेसीमिया पीड़ित परिजन पंडित अजित मिश्रण ने किया।

अतिथियों एवं संगीतकारों का स्वागत झारखंडी अंगवस्त्र एवं पुष्प से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चें एवं परिजनों द्वारा किया गया।

झारखंड राज्यस्तरीय थैलेसीमिया पीड़ितों एसोसिएशन की 39 सदस्यीय टीम का पुनर्गठन हुआ। कार्यक्रम में 09 सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया।

थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया पीड़ितों में 05 छात्रों को मैटिक प्रथम श्रेणी में पास और नीट की परीक्षा लिखने पर सम्मानित कर पुरूस्कृत किया गया, नाटक में 17 और पेंटिंग में टॉप 3 और बाकि प्रतिभागियों में 30 लोगों को सम्मानित कर पुरूस्कृत माननीय मंत्री और अतिथियों/आयोजकों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पीड़ितों पर जनजागरुकता/रोकथाम/सरकारी योजना/ सरकार की छात्रवृति/एचएलए टेस्ट/निःशुल्क दवा/बॉन मैरो ट्रांसप्लांट/सरकारी और निजी लैब द्वारा एचपीएलसी टेस्ट में अंतर/थैलेसीमिया कार्ड/यूडीआईडी कार्ड/पेंशन/स्थाई भारतीय रेलवे पास समेत अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री हफ़िज़ूल हसन महोदय ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि हम आपके साथ है झारखंड सरकार इस गंभीर पहल कर रही है बाकि आज के कार्यक्रम और थैलेसीमिया के मुद्दें पर माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान हेमंत सोरेन महोदय से चर्चा कर बिल्कुल हल किया जाएगा।

माननीय विधायक सुरेश बैठा जी ने हम आपके साथ है विधानसभा में भी आपका मामला उठाया था आगे भी सरकार से बातचीत कर आपके मुद्दों को हल किया जाएगा।

डॉ बिमेलश सिंह ने विश्व थैलेसीमिया दिवस की पृष्टभूमि/स्थिति और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा और पीड़ितों एवं परिजनों के सवाल पर जवाब दिया।

कार्यक्रम में नदीम खान,संजय टोप्पो,सुजाता कुमारी,सीमा देवी,संगीता देवी,पंडित अजित मिश्रा,संजय महतो,देवकी देवी,विमला कच्छप,सुरेंद्र मुंडा,साक्षी सिंह,एलेक्स टोप्पो,सोनम कुमारी,निग़ार सुल्तान,शब्बीर हुसैन,अकरम राशिद,इंजीनियर शाहनवाज अब्बास,मोजाहिद, बुलंद अख़्तर आदि सौकड़ों पीड़ित/परिजन/रक्तदाता/सामाजिक चिंतक/संगीतकार शामिल थे।

Leave a Response