जैक इंटरमीडिएट में जीशू राज को प्रथम श्रेणी, मरवाड़ी हाई स्कूल का नाम रोशन


रांची: (आदिल रशीद) झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा में मरवाड़ी हाई स्कूल की छात्रा एवं शहर के प्रख्यात जनरल फिजिशियन डॉ. एम. हसनैन की पुत्री जीशू राज ने आर्ट्स संकाय में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।

जीशू राज की इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी माता के. आर. सारिका ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उसकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।

जीशू राज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही यह सफलता संभव हो सकी।
विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने जीशू राज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुबारकबाद देने वालों में अकीलुर रहमान, पत्रकार आदिल रशीद, पत्रकार केवी विनोद, मुख्तार खान लालू आदि है।










