All India NewsBlog

शिक्षा इंसान की जिंदगी संवारने का मजबूत आधार: सेराज अमन

Share the post

एपेक्स करियर इंस्टीट्यूट में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

रांची: कोनका रोड स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान, एपेक्स करियर इंस्टीट्यूट (अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल के निकट) में 06 मई 2026 को प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) मैट्रिक परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सफल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सर्टिफिकेट, मेडल, फाइल और अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष भी संस्थान का प्रदर्शन बेजोड़ रहा है।

जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में एपेक्स करियर इंस्टीट्यूट का रिजल्ट 100% रहा है। लाइबा परवीन- 91,लुबाबा फातिमा- 85%, सकीना नाज़- 83%, जैद अली हसन- 79%,मो. अमान अंसारी- 72%, आदर्श तिग्गा- 71%, ज़िकरा परवीन- 70%, गुलनाज़ सबा- 70%, प्रीतम बैंक 69%,अर्श अहमद- 61%,सरवर आलम 60%। एपेक्स करियर इंस्टीट्यूट के निदेशक सेराज अमन ने कहा कि एपेक्स करियर इंस्टीट्यूट पिछले लगभग 25 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहा है।

संस्थान का मानना है कि सिर्फ ट्यूशन ही नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन से हर बच्चा आगे बढ़ सकता है। यहाँ छात्रों को केवल पढ़ाया ही नहीं जाता, बल्कि एक अभिभावक की तरह उनकी पूरी देख-रेख की जाती है, ताकि वे अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर मजबूती से बढ़ सकें। यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक नतीजा है।

“संस्थान के निदेशक सेराज अमन ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “शिक्षा इंसान की जिंदगी को संवारने का सबसे मजबूत आधार है। इसके बिना समाज और देश का विकास संभव नहीं है। शिक्षा हमें सही और गलत की पहचान कराती है और हमें एक बेहतर इंसान बनने की राह दिखाती है।” उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आप इसी तरह निरंतर मेहनत करते रहें और आगे बढ़ते रहे-सफलता आपको जरूर मिलेगी।” इस समारोह में शाहिद सर, इशरत परवीन मेम, खुशी रहमान मैम सहित संस्थान के अन्य गणमान्य लोग और शिक्षकगण उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि नए सत्र के लिए एडमिशन शुरू, ट्यूशन क्लासेस चालू हैं। मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा देने की पूरी सुविधा यहां उपलब्ध। नॉन- कॉलेज / स्कूलिंग की भी विशेष सुविधा है।

Leave a Response