All India NewsBlogfashionJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

अंजुमन चुनाव 2026 कार्यक्रम घोषित, 12 अप्रैल को मतदान, 1922 वोटर करेंगे मतदान

Share the post

रांची : अंजुमन इस्लामिया चुनाव 2026 को लेकर चुनाव कार्यालय की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा मुख्य चुनाव कन्वेयर 2026 मुफ्ती मोहम्मद अनवर कासमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी .।उन्होंने कहा की इस बार चुनाव को लेकर समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कुल 1922 मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 28, 29 और 30 मार्च को सुबह 11:00 से 4:00 तक नामांकन पत्र प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं. खरीदने एवं इसके बाद 31 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी (जांच) सुबह 11:00 बजे से 4:00 तक की जाएगी।

1 अप्रैल को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है जो सुबह 11:00 से 4:00 तक होगा । इसी दिन शाम में सभी वैध उम्मीदवारों की अंतिम सूची शाम 6:00 बजे जारी कर दी जाएगी। वहीं 2 अप्रैल को प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाएगा।

चुनाव के तहत मतदान 12 अप्रैल को हज हाउस, ग्राउंड फ्लोर, कडरू, रांची में संपन्न होगा। मतदान के बाद 12 और 13 अप्रैल को मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव समिति के अनुसार, पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

oplus_11534336

चुनाव को लेकर अंजुमन इस्लामिया के सदस्यों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी की नजरें अब 12 अप्रैल को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। इस मौक़े पर अंजुमन इस्लामिया चुनाव 2026 की चुनावी टीम के सदस्य मुफ्ती ताल्हा नदवी,हाजी मोहम्मद फिरोज, मजीद अंसारी, मोहम्मद रिजवान, सैफुल हक, हाजी मोहम्मद मज़हर,मिराज गद्दी,शमशु खान, सोहेल अख्तर,शूजाउद्दीन, जुनेदआलम मौजूद थे.

Leave a Response