All India NewsBlogfashionJharkhand News

स्काई नेट से 35 जायरीन रांची एयरपोर्ट से उमरा पर रवाना

Share the post

रांची : स्काई नेट ट्रेवल्स एंड टूर से आज रांची एयरपोर्ट से 35 जायरीन का जत्था पाक सफर पर रवाना हुआ। स्काई नेट ट्रेवल्स और अल इल्हान टूर एंड ट्रेवल्स से लगातार उमरा जाने वालों का जत्था रांची एयरपोर्ट से जा रहा है। आज स्काई नेट ट्रेवल्स से 35 जायरिन का जत्था बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उमराह के लिए रवाना हुआ। झारखंड का सबसे विश्वसनीय ट्रेवल्स स्काई नेट ट्रेवल्स एंड टूर के डायरेक्टर नैयर इकबाल सिद्दीकी के नेतृत्व में आज 35 जायारीन का ग्रुप रवाना हुआ। जायरीन को मुबारक सफर पर रवाना करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। मौके पर लोगों ने जायरीन को फूल माला पहनाकर और गले मिलकर रवाना किया। उमरा पर जाने वालों ने देश, राज्य की खुशहाली अमन व सलामती भाईचारगी कि दुआ मांगी।


स्काई नेट ट्रेवल्स एंड टूर के डायरेक्टर नैयर इकबाल सिद्दीकी, रांची ब्रांच के हेड सैयद नेहाल अहमद ने कहा कि हमारा ट्रेवल्स का मकसद है गांव और गरीब लोगो को उमराह आसानी से कराना है। सभी जायरीन को 50 से अधिक जगहो की जियरात कराई जाती है। साथ ही सभी जायरियोंन को मक्का और मदीना में 500 मीटर के दायरे में 4 स्टार होटल में ठाहराया जाता है। सभी जायरीन को उमराह के दौरान लॉन्ड्री, मेडिकल समेत सभी तरह की सुविधा दी जाती है। उन्होंने कहा की हर जत्था में गाइड साथ जाते है। ताकि किसी भी जायरीन को परेशानी न हो। अगला ग्रुप रमजान में और ईद के बाद है। जिसकी बुकिंग जारी है। इस मौके पर नैयर इकबाल सिद्दीकी, सैयद नेहाल अहमद, खालिद भाई समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Response