All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

पत्रकार आदिल रशीद सद्भावना सम्मान अवार्ड से सम्मानित

Share the post

रांची : सर्व धर्म सद्भावना समिति के द्वारा बिहार क्लब में सद्भावना सम्मान 2025-26 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी सरपरस्ती समिति के संरक्षक डॉ अजीत सहाय ने की और अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मो इस्लाम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी राकेश रंजन, एसडीएम कुमार रजत, एडीएम राजेश्वर नाथ आलोक, एसपी गौतम कुमार साहू, श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, माइनारिटी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मुमताज खान थे। सर्व धर्म सद्भावना समिति सद्भावना सम्मान वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट सेवा योगदान के फलस्वरूप मोमेन्टो, शॉल देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रोग्राम में पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर करने और सामाजिक कार्यों में भाग लेने और अपना एक अलग पहचान रखने वाले रांची के पत्रकार मो आदिल रशीद को सर्व धर्म सद्भावना समिति द्वारा सद्भावना सम्मान वर्ष 2025-26 से सम्मानित किया। यह सम्मान एसडीएम रांची कुमार रजत, एडीएम राजेश्वर नाथ आलोक रांची के हाथों पत्रकार आदिल रशीद को दिया गया। इनके अलावा, पत्रकार शादाब खान, नकी इमाम रिजवी और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक पदाधिकारीगण, पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारीगण, सद्भावना समिति से जुड़े कई लोगों को सम्मानित किया गया।

Leave a Response