सदभावना सम्मान समारोह 20 जनवरी को 01 बजे दोपहर में बिहार क्लब में – मो. इसलाम


सर्वधर्म सदभावना समिति के तत्वावधान में आगामी 20 जनवरी दिन शनिवार को समय 1 बजे दोपहर में बिहार क्लब रांची में सदभावना सम्मान समारोह आयोजित की गई है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए सर्वधर्म सदभावना समिति के मुख्य संरक्षक डॉ.अजीत सहाय एवं समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी, वरीय पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारीगण, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रमुख प्रतिनिधिगण, सदभावना समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण के साथ साथ प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया है।द्वंद नेताओं ने कहा है कि प्रशासनिक एवं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक स्तर पर वर्षों भर होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम को आपसी सौहार्द के साथ सफल बनाने में जिन लोगों की अहम भूमिका रही है वैस प्रमुख लोगों को सदभावना सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
मो. इसलाम – अध्यक्ष
सर्वधर्म सदभावना समिति, रांची।
मोब. – 7903259771








