All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

झारखंड मिक्स बॉक्सिंग के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण सहित आठ पदक जीतकर लहराया परचम

Share the post

समाजसेविका रीना सिन्हा ने किया सम्मानित

रांची।
झारखंड मिक्स बॉक्सिंग संघ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। इस शानदार सफलता से खिलाड़ियों ने न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड मिक्स बॉक्सिंग टीम के कोच मोहम्मद इबरार कुरैशी ने बताया कि खिलाड़ियों ने लंबे समय तक कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और दिन-रात की मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और समर्पण का परिणाम है।
स्वर्ण पदक जीतने वालों में आरती कुमारी, शिवदत्त लोहरा, कंचन कुमारी और स्नेहा कुमारी शामिल हैं। वहीं तेजस्वी कुमार और रौनिका रशी ने रजत पदक प्राप्त किया। करिश्मा कुमारी और अंश कुमार सिंह ने कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
झारखंड मिक्स बॉक्सिंग खिलाड़ियों की यह उपलब्धि राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा साबित होगी।

**बाक्स::
रांची पहुंचने पर खिलाड़ियों को रीना सिन्हा ने किया सम्मानित

प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहरा कर रांची लौटे खिलाड़ियों को वार्ड 42 की पार्षद पद की भावी प्रत्याशी व लोकप्रिय समाजसेविका रीना सिंह ने मेडल व ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद, मनोज कुमार लाल, अनिता सिंह, उज्ज्वल सिंह, सुशील सिन्हा, प्रेमनाथ चक्रवर्ती, चिंटू यादव, इंद्रजीत सिंह, भोलू गुप्ता, विकास यादव, जयप्रकाश गुप्ता, रोहन चौधरी सहित अन्य मौजूद थे। उक्त जानकारी अजय सिन्हा ने दी।

Leave a Response