झारखंड थैलेसीमिया पर 14 सूत्री मांगों भरा स्मार-पत्र रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार को दिया गया: लहू बोलेगा


आज “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन का संयुक्त स्मार-पत्र रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार महोदय को लहू बोलेगा एवं थैलेसीमिया एसोसिएशन के संस्थापक नदीम खान द्वारा दिया गया,जो 14 सूत्री मांगों के साथ झारखंड के थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया पर नीतिगत/क्रियान्वयन/तार्किक/व्यवहारिक मुद्दों आधारित है।
रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार महोदय ने कहा कि थैलेसीमिया एवं रक्तदान पर बड़ा कार्य जारी है उचित कार्रवाई भी जारी है।
इस 14 सूत्री स्मार-पत्र पर बिल्कुल उचित कार्रवाई की जाएगी।
झारखंड थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया/हीमोफीलिया पर राजधानी रांची सहित रांची जिलें में बढ़िया कार्य करने पर झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन एवं लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची द्वारा स्मृति चिन्ह भी दिया गया।
….”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची….
(नदीम खान,संस्थापक द्वारा जारी)








