झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर ने दिशोम गुरु का हालचाल लिया


रांची/दिल्ली। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने नई दिल्ली में झारखंड अलग राज्य के प्रणेता सह झामुमो के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का हालचाल जाना। दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में गुरुजी इलाजरत हैं। अस्पताल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्री आलम को बताया कि पिताजी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। जल्द ही गुरुजी झारखंड में अपने शुभचिंतकों के बीच होंगे। उल्लेखनीय है कि गुरुजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पूरे राज्य के मंदिर, गिरजाघरों, मजारों और गुरुद्वारा में प्राथनाएं किये जाने का सिलसिला लगातार जारी है।


You Might Also Like
रोजा रखकर नन्हे रोजेदारो ने मांगी दुआ
रांची: खुदा से प्रेम और इबादत के लिए कोई उम्र नहीं होती। रमजान माह में रोजेदार रोजा रखकर खुदा की...
थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/रक्तदान/दिव्यांगता/आरटीई/आरटीआई एवं अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य से विभिन्न प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर चर्चा की….लहू बोलेगा
थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/रक्तदान/दिव्यांगता/आरटीई/आरटीआई एवं अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य से विभिन्न प्रतिनिधिमंडल ने...
आक्रोशित उपभोक्ता के विरोध का नायाब तरीका :पियाजियो इलेक्ट्रिक मालवाहक टेंपो के डीलर “क्वालिटी एंड ट्रैक्टर्स” पर ग्राहक ने लगाया आरोप कहा, दावे के अनुसार नहीं है गुणवत्ता
रांची। राजधानी के हरमू निवासी व्यवसायी उपेन्द्र कुमार ने पियागिओ के इलेक्ट्रिक बैट्री चालित मालवाहक टेंपो के डीलर "क्वालिटी एंड...
ईद की नमाज़ बाजुओं में काली पट्टी बांधकर अदा करें लोग : मौलाना सैयद तहज़ीबुल हसन
अयातुल्लाह सैय्यद अली खामेनई की शहादत एवं मासूम बच्चियों की शहादत पर सादगी के साथ ईद मनाने की अपील —...







