सेल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ


पूर्वांचल सूर्य संवाददाता
रांची। सेल की रांची स्थित इकाइयों ने प्रभात फेरी के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह अभियान के हिस्से के रूप में सेल की रांची स्थित इकाइयों के सतर्कता विभाग ने ईमानदारी और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत गुब्बारे छोड़ने के साथ हुई जो एस के वर्मा, ईडी (सीईटी) वेद प्रकाश, ईडी(एसटीडीटी) एवं एस वशिष्ठ, मुख्य महाप्रबंधक (एसएसओ) द्वारा हुआ। कार्यक्रम का आयोजन एवं नेतृत्व विशाल सिन्हा, महाप्रबंधक (सतर्कता) और एसीवीओ के देख रेख में हुआ। सेल रांची ईकाइयों के कर्मियों ने कार्यस्थल में पारदर्शिता और सतर्कता के लिए प्रतिबद्धता प्रदर्शित किया।

You Might Also Like
सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाली स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें
एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लिकेट की सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए–2 से अभिप्रमाणित अवश्य कर लें बुक...
“सामाजिक न्याय का शासन क़ायम करेगी समाजवादी पार्टी”: मोहम्मद अरशद खान
राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी | पूर्व विधायक, जौनपुर सदर📍 नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरदेश आज एक ऐसे मोड़ पर...
बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा, लेकिन दीर्घकालिक निवेश की संभावना मजबूत: बंधन लाइफ इंश्योरेंस
भारत के शेयर बाज़ार में इस समय काफी उतार-चढ़ाव है। इसकी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की...
मरहबा ह्यूमन सोसाइटी का हज ट्रेनिंग कैंप 11 को
शनिवार दिनांक 11 अप्रैल 2026 को सुबह साढ़े दस बजे से कर्बला चौक हव्वारी मस्जिद के पास सफायर हाइट्स में...







