HomeJamshedpur Newsमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति श्री रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट किया
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति श्री रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट किया

रांची/ जमशेदपुर: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति श्री रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्री रतन टाटा के असामयिक निधन पर एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने दु:ख एवं संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि श्री रतन टाटा देश के अनमोल रत्न थे। उन्होंने उद्योग जगत के साथ-साथ समाजसेवा एवं परोपकार के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जिसे कभी भुलाया नही जा सकता है। वे एक सच्चे राष्ट्रवादी थे उनका जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है। श्री रतन टाटा एक-एक देशवासियों के दिलों में राज करते थे। इनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर इस पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति, ॐ शांति!

You Might Also Like
जनता दरबार लापरवाही पर अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्टीकरण नोटिस
लापरवाह कर्मचारी पर 48 घंटे में शोकॉज और आरोप पत्र गठित करने का आदेश नगड़ी सीओ को सीआई और कर्मचारी...
झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 के अंतर्गत राँची जिले में जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति की बैठक
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक समिति के गठन से अभिभावकों पर पड़ने वाले...
रांची अंजुमन चुनाव : नफरत नहीं, एकता की राह चुनें:नेहाल अहमद
रांची :ज़िन्दगी बहुत छोटी है—ना किसी से नाराज़ होकर जीना सही है, ना किसी को नाराज़ करके। असल खुशी तो...
जौनपुर की सियासत में एक बार फिर बड़ा नाम सुर्खियों में है
सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी से जौनपुर सदर (366) सीट पर वरिष्ठ नेता मोहम्मद अरशद खान को प्रत्याशी बनाया जा...







