राँची नगर निगम कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त हुए 24 शिकायतें


प्रशासक की पहल पर राँची नगर निगम क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर निगम कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक 03.05.2025 से इसकी शुरुआत की गई।
आज, रांची नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वाडों से कुल 24 नागरिकों द्वारा उपस्थित हो कर निगम के पदाधिकारियों के समक्ष अपना शिकायत/परिवाद / सुझाव रखा गया। जिसमें मुख्य रूप से स्वच्छता शाखा से संबंधित 05, राजस्व शाखा से संबंधित 07, इनफोर्समेंट शाखा से संबंधित 03. विद्युत शाखा से संबंधित 03, जन्म-मृत्यु से संबंधित 01, अभियंत्रण शाखा से संबंधित 03 तथा टाऊन प्लानिंग से संबंधित 02 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसपर ऑन-स्पॉट कार्रवाई की गई।
बता दे कि रांची नगर निगम कार्यालय में जनता दरबार प्रति कार्यदिवस प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सम्मानित नागरिक यहां उपस्थित होकर निगम से संबंधित सेवाओं के संबंध में अपने शिकायत / परिवाद / सुझाव पदाधिकारियों के समक्ष रखेंगे, जिसका समाधान अविलंब कराना सुनिश्चित किया जायेगा।
