वरिष्ठ पत्रकार शफीक अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि


कहा—दुख की इस घड़ी में मैं, मेरा परिवार और पूरा राज्य आपके साथ खड़ा है
रामगढ़/नेमरा। रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को झारखंड आंदोलनकारी, स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे वरिष्ठ पत्रकार शफीक अंसारी अपनी पत्नी के साथ रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनकी मां रूपी सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान शफीक अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह और उनका पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा राज्य भी उनके साथ है। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
शफीक अंसारी की इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।








