जनहित के प्रति सुदिव्य कुमार सोनू का समर्पण अविस्मरणीय : सुबोधकांत सहाय


रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड सरकार के नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि गिरिडीह के लोकप्रिय विधायक व झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुखद व मर्माहत करने वाली है।
उनके असामयिक निधन से झारखंड की राजनीति में शून्यता आ गई है। जनहित के प्रति स्व. सोनू का समर्पण भुलाया नहीं जा सकता। मृदुभाषी व सरल व्यवहार के धनी स्वर्गीय सोनू समाज के सभी वर्गों के बीच लोकप्रिय थे।
श्री सहाय ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

You Might Also Like
आ गए हैं देखिये उमरा कर सारे खुशनसीब: कारी सोहेब
oplus_1048576 रांची, 12 अक्टूबर। उमरा की सआदत हासिल करने के बाद सना हज व उमरा सर्विस के डायरेक्टर हाफिज गुलशाद...
दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के प्रदर्शन में शामिल हुए नुरुल्लाह हबीब नदवी
चुनाव आयोग के खिलाफ बारा खंभा मेट्रो स्टेशन से सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए प्रदर्शन में हुए शामिल दिल्ली। चुनाव...
तीसरे एक्सपीरियंस सेंटर के साथ रांची में अपनी मौजूदगी मजबूत करते हुए होमलेन ने सिंग मोड़ में एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ किया
यह नया एक्सपीरियंस सेंटर सिंह मोड़, रांची के घर मालिकों को सुव्यवस्थित, डिज़ाइन-केंद्रित और एआई-सक्षम होम इंटीरियर समाधान प्रदान करेगा...
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज अपने पैतृक गांव नेमरा
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज अपने पैतृक गांव नेमरा में पूजनीय माता स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में पारंपरिक...







