HomeAll India Newsमत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में मनाया गया योग दिवस, स्वस्थ रहने के लिए नियमित करें योगासन : संजय शर्मा
मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में मनाया गया योग दिवस, स्वस्थ रहने के लिए नियमित करें योगासन : संजय शर्मा


रांची । मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र, शालीमार में शनिवार को योग दिवस का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में पलामू, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, खूंटी तथा रांची के मत्स्य कृषकों ने भाग लिया। मत्स्य कृषकों के बीच नियमित रूप से योग करने और स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया गया।
बताया गया कि नियमित योग अभ्यास करने से मांसपेशियों में मजबूती आती है। शरीर में लचीला पन बढ़ता है और संतुलन में सुधार होता है। योग तनाव कम करने, चिंता व अवसाद कम करने मानसिक शांति प्रदान करने में मदद करता है। इस अवसर कर करीब 100 मत्स्य कृषकों ने भाग लिया। सभी ने योग करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक संजय कुमार शर्मा द्वारा योग के विभिन्न आसनों के बारे में जानकारी दी गई।

You Might Also Like
यू.पी.आई पर MDR बदहाल अर्थव्यवस्था का प्रमाण : शशि भूषण राय
छोटे और मध्यम व्यापारियों पर होगा नकारात्मक प्रभाव झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री शशि भूषण राय ने यू.पी.आई...
आगामी दुर्ग पूजा को लेकर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधि मंडल वरीय पुलिस अधीक्षक रांची एवं सिटी एसपी रांची से मिला
नशा समाज के लिए अभिशाप है इसका सामना संयुक्त रूप से मिलकर करना होगा - राकेश रंजन, एसएसपी रांची।आगामी दुर्गा...
स्वागत सह अभिनंदन समारोह डॉ अजीत सहाय ने यूनियन क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया
प्लाजा चौक रांची में स्थित यूनियन क्लब सभागार में यूनियन क्लब एण्ड लाइब्रेरी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा स्वागत सह अभिनंदन...
‘इंडिया के टॉप 1%’ के सेट से सामने आईं अनिल कपूर के पहले दिन की खास झलकियाँ
मुंबई, अनिल कपूर अपने नए गेम शो 'इंडिया के टॉप 1%' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। पहले एपिसोड के...







