श्री क्षत्रिय महासभा की महिला विंग ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती
वरीय संवाददाता
रांची। श्री क्षत्रिय महासभा की महिला विंग के तत्वावधान में वीर पराक्रमी महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। देश के महान विभूति एवं देश भक्त महाराणा प्रताप की जयंती किशोरगंज स्थित निवास स्थान पर धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप यज्ञ, कीर्तन-भजन , मां गायत्री की पूजा श्री क्षत्रिय महासभा, महिला विंग, झारखंड की अध्यक्ष मीनु शाहदेव के नेतृत्व में की गई। इस आयोजन का उद्देश्य अपनी देश की जनता को देश के प्रति प्रेम भाव जगाना है । कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश की मीडिया प्रभारी सुलोचना शाहदेव ने किया। मौके पर महिलाओं ने महाराणा प्रताप की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पुष्पा देवी , अनीता , सुरुचि रंजन , अनीता शाहदेव सहित अन्य मौजूद थे।

You Might Also Like
आपसी सौहार्द के साथ मुहर्रम के जुलूस सम्पन्न होने पर सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी ने आभार व्यक्त किया
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के सरपरस्त मो. सईद, अध्यक्ष जावेद गद्दी, महासचिव अकीलुर्रहमान , प्रवक्ता मो. इसलाम एवं उपाध्यक्ष आफताब आलम...
झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर ने दिशोम गुरु का हालचाल लिया
रांची/दिल्ली। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने नई दिल्ली में झारखंड अलग राज्य के प्रणेता सह झामुमो...
मस्जिद आला हजरत अशर्फी में शोहदा ए कर्बला का आयोजन
रांची: फैजान गौसुल-वोरा कमेटी, सत्तार कॉलोनी, बरियातु के द्वारा शोहदा ए कर्बला 2025 का आयोजन किया गया। फैजान गौसुल-वोरा कमेटी...
मोहर्रम नौजवान कमेटी मेन अखाड़ा मस्जिद मोहल्ला मोराबादी का रस्मे पगड़ी समारोह गंगा -जमुनी तहजीब का मिसाल बना
रांची : मुहर्रम नवजवान कमिटी, मेन अखाडा, मस्जिद मोहल्ला मोराबादी रांची मे रस्मे पगड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस...