सिल्ली में ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रत्याशी का पारंपरिक तरीके से किया स्वागत


वरीय संवाददाता
रांची/सिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए रांची संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी से यशस्विनी सहाय का सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता ने गुरुवार को भव्य स्वागत किया।

ग्रामीणों ने सुश्री सहाय को झारखंडी संस्कृति की विशिष्ट पहचान एवं सखुआ के पत्ते से बनी पारंपरिक टोपी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे। उन्होंने ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। श्री सहाय ने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री सहाय को समर्थन देने की अपील की।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश साहू, प्रेम शाही मुंडा, मेरी तिर्की, आर बेदिया सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

You Might Also Like
जनता दरबार लापरवाही पर अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्टीकरण नोटिस
लापरवाह कर्मचारी पर 48 घंटे में शोकॉज और आरोप पत्र गठित करने का आदेश नगड़ी सीओ को सीआई और कर्मचारी...
झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 के अंतर्गत राँची जिले में जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति की बैठक
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक समिति के गठन से अभिभावकों पर पड़ने वाले...
रांची अंजुमन चुनाव : नफरत नहीं, एकता की राह चुनें:नेहाल अहमद
रांची :ज़िन्दगी बहुत छोटी है—ना किसी से नाराज़ होकर जीना सही है, ना किसी को नाराज़ करके। असल खुशी तो...
जौनपुर की सियासत में एक बार फिर बड़ा नाम सुर्खियों में है
सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी से जौनपुर सदर (366) सीट पर वरिष्ठ नेता मोहम्मद अरशद खान को प्रत्याशी बनाया जा...







