होटल चाणक्य बीएनआर में दो दिवसीय बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ
रांची (25 जुलाई, 2023) : दो दिवसीय बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी के 20वें संस्करण की शुरुआत मंगलवार को चाणक्य बीएनआर में किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रंजना मल्लिक (पत्नी, आर के मल्लिक – आईपीएस अधिकारी), विशिष्ट अतिथि दीपा बंका (पत्नी, दीपक बंका – कोषाध्यक्ष भाजपा) व बुटिक्स ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं सीईओ संजय अग्रवाल द्वारा किया गया। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में 50 स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के डिजाइनर ज्वेलरी, कपड़े, घरेलू सजावट उत्पाद, फुटवेयर्स आदि ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। इस अवसर पर बुटिक्स ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं सीईओ संजय अग्रवाल ने बताया कि त्योहारों और समर वियर के खास कलेक्शंस के साथ हम फिर से एक बार रांची में हाजिर हैं। हमारी प्रदर्शनी पिछले कई वर्षों से झारखंड के लोगों की पहली पसंद बनी हुई है और इसी सफलता को देखते हुए हम इस बार और अधिक स्टॉल्स के साथ रांची वासियों के बीच उपस्थित हुए हैं। उन्होंने बताया की इस प्रदर्शनी का उद्देश्य देशभर के ब्रांड को एक छत के नीचे लाना है। प्रदर्शनी में देशभर के डिजाइनर बुटिक्स शामिल हुए हैं जिनमें ग्राहकों को विशेष डिस्काउंट और ऑफर मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि इस बार के प्रदर्शनी में देश भर के डिजाइनर्स ने अपने स्टॉल्स लगाए हैं जिनमें सुता बॉम्बे, नवाह, ऐड क्रिएशन, सयंति घोष डिजाइनर स्टूडियो, बसा बाई सुमेश, द ओएमजी सागा, मनियर बाई कोमल, मिषना आदि शामिल हैं। इस प्रदर्शनी के माध्यम से हम हर वर्ग के लोगों के जरुरत के सामान को सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराने की कोशिश करते हैं।
इस बार के प्रदर्शनी में हमने सभी सामानों के आलीशान और चुनिंदा संग्रह पर जोर दिया है ताकि इस प्रदर्शनी में आने वाले ग्राहकों को लोकल बाजार से कुछ अलग और बेहतर सामान मिल सके। संजय अग्रवाल ने कहा कि यह प्रदर्शनी सुबह 11 : 00 बजे से रात 8 : 00 बजे तक खुला रहेगा जिसमें ग्राहकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीओआई न केवल खरीदारी करने का स्थान है बल्कि यह कई छोटे नवोदित उद्यमी लोगों के लिए एक व्यापार मंच भी है जो जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं।

You Might Also Like
جھارکھنڈ تنظیم کے بانی صدر شمشیر عالم کی شخصیت اور ان کی سیاسی و سماجی خدمات (ڈاکٹر عبیداللہ قاسمی قاسمی 7004951343)
اللہ تعالیٰ نے انسان کو اشرف المخلوقات بنا کر اسے کردار و عمل کی آزادی دی تاکہ وہ دوسری مخلوقات...
वार्ड नंबर 40 में पार्षद पद के प्रत्याशी राहुल कुमार का जनसंपर्क अभियान, कर्मठ और ईमानदार जनप्रतिनिधि चुनें : जीपी जयसवाल
रांची। रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 40 (एचईसी आवासीय परिसर) से पार्षद पद के प्रत्याशी राहुल कुमार के...
All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi NewstechnologyUncategorizedvideos
सदका ए फित्र का ऐलान, प्रति व्यक्ति कम से कम पैंसठ (65) रुपये अदा करें:इमारत शरीया
दारूल कज़ा इमारत शरीया बिहार उडीशा व झारखण्ड- राँची गेहूं के अलावा जौ,पनीर,किशमिश और खजूर से भी सदका ए फितर...
सदक ए फ़ित्र प्रति व्यक्ति 82 रुपये: एदार ए शरीया झारखणड
रांची:- शुक्रवार,19 फरवरी,2026,पहला रमज़ान 1447 हिजरी को एदार ए शरीया झारखंड इस्लामि मरकज हिंदपीडी रांची में नाज़िमे आला हज़रत मौलाना...










