चाँद नजर आया,ईद-उल-अजहा 7 जून को । एदार ए शरीया झारखंड


रांची:- एदार ए शरीया झारखणड के नाजिमे आला मौलाना मोहम्मद कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि बुधवार 28 मई 2025 को दारुल कजा एदार ए शरीया झारखणड इस्लामी मरकज हिंदपीढ़ी रांची के माध्यम से राज्य भर में 65 से अधिक स्थानों पर जिलहिज्जा (ईद उल-अजहा) महीना का चांद देखने की व्यवस्था की गई थी, ईद-उल-अज़हा का चांद आम तौर पर रांची, लोहरदगा, बोकारो, दुमका, हज़ारीबाग़, लातेहार, धनबाद और अन्य जगहों पर देखा गया, जिसकी पुष्टि काजीयाने शरीयत ने कर दी है. इसलिए दारुल कजा के काजीयाने शरीयत द्वारा यह निर्णय लिया गया है और घोषणा की गई है कि गुरुवार, 29 मई, जिलहिज्जा महीने1446 हिजरी की पहली तारीख है और शनिवार, 7 जून 2025, जिलहिज्जा 1446 की 10 तारीख है, यानी पूरे झारखंड में 7 जून को ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी और कुर्बानी दी जाएगी।

You Might Also Like
यू.पी.आई पर MDR बदहाल अर्थव्यवस्था का प्रमाण : शशि भूषण राय
छोटे और मध्यम व्यापारियों पर होगा नकारात्मक प्रभाव झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री शशि भूषण राय ने यू.पी.आई...
आगामी दुर्ग पूजा को लेकर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधि मंडल वरीय पुलिस अधीक्षक रांची एवं सिटी एसपी रांची से मिला
नशा समाज के लिए अभिशाप है इसका सामना संयुक्त रूप से मिलकर करना होगा - राकेश रंजन, एसएसपी रांची।आगामी दुर्गा...
स्वागत सह अभिनंदन समारोह डॉ अजीत सहाय ने यूनियन क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया
प्लाजा चौक रांची में स्थित यूनियन क्लब सभागार में यूनियन क्लब एण्ड लाइब्रेरी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा स्वागत सह अभिनंदन...
‘इंडिया के टॉप 1%’ के सेट से सामने आईं अनिल कपूर के पहले दिन की खास झलकियाँ
मुंबई, अनिल कपूर अपने नए गेम शो 'इंडिया के टॉप 1%' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। पहले एपिसोड के...







