HomeAll India Newsसर सैयद अहमद खान की 208 वीं जयंती समारोह (सर सैयद दिवस) शुक्रवार को सिविल कोर्ट रांची में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया
सर सैयद अहमद खान की 208 वीं जयंती समारोह (सर सैयद दिवस) शुक्रवार को सिविल कोर्ट रांची में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया


एपीसीआर चैप्टर के तत्वावधान में आयोजित समारोह में एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजाउल्लाह अंसारी ने कहा कि सर सैयद अहमद खान हिंदुस्तान के सबसे बड़े शिक्षाविद रहे थे। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय की स्थापना कर जो लौ जलाया था आज वो मशाल बन कर पूरे विश्व को रौशन कर रहा है।
एपीसीआर चैप्टर रांची के डिस्ट्रिक प्रेसिडेंट सैयद शीश आलम ने कहा कि सर सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में इंकलाब ला दिया। सर सैयद अंग्रेजी शिक्षा के बहुत बड़े हिमायती थे और उन्होंने वैज्ञानिक सोसाइटी की स्थापना की थी। इस मौके पर एसोसिएशन के झारखंड सचिव जियाउल्लाह, एपीसीआर के जिला सचिव कमर ईमाम, अधिवक्ता वाइजर रहमान, वरीय अधिवक्ता अज़हर अहमद खान, अधिवक्ता खलील खान ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

You Might Also Like
रांची जोन तब्लीगी इज्तेमा को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल, जगह-जगह लगाए गए इस्तकबालिया शिविर
नेवरी चौक से गुजरने वाले लोगों के लिए नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से चाय, पानी और बैठने का इंतजाम,...
ओपनसिग्नल की रिपोर्ट में एयरटेल भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट प्रदाता घोषित
रांची, 12 नवंबर 2026, ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है।...
किसानों पर सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी की अपना दल (एस) ने की कड़ी निंदा, सार्वजनिक माफी की मांग
किसान साल के बारहों महीने मेहनत करता है, उसकी मेहनत का मजाक उड़ाना अन्नदाताओं का अपमान है : राष्ट्रीय महासचिव...
“सर सैयद अहमद और मौलाना आज़ाद विचारधारा है”
oplus_11534336 "लहू बोलेगा" रक्तदान संगठन रांची द्वारा आयोजित समाज सुधार अभियान के तहत 12 नवंबर से 18 दिसंबर तक 40...







