रांची: सैमसंग ने गैलेक्सी स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, एक्सेसरीज और वियरेबल्स, सैमसंग टीवी व अन्य डिजिटल उपकरणों समेत सैमसंग उत्पादों पर बंपर ऑफर्स और कैशबैक के साथ अपनी एक्सैक्लूासिव होली सेल की शुरुआत की है। ये ऑफर सैमसंग.कॉम, सैमसंग शॉप एप और सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। उपभोक्ताओं को अग्रणी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 22.5 प्रतिशत तक का कैशबैक (25000 रुपये तक) मिलेगा। होली सेल 15 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगी, जिसमें गैलेक्सी एस सीरीज, गैलेक्सी ए सीरीज़ के चुनिंदा मॉडल और गैलेक्सी जेड सीरीज के प्रमुख मॉडल 60 प्रतिशत तक की छूट पर उपलब्ध होंगे। उपभोक्ता गैलेक्सी लैपटॉप जैसे गैलेक्सी बुक4 360, गैलेक्सी बुक4 प्रो, गैलेक्सी बुक4 प्रो 360, गैलेक्सी बुक गो, गैलेक्सी बुक3 अल्ट्रा और गैलेक्सी बुक3 की खरीद पर 45 प्रतिशत तक की छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। गैलेक्सी टैबलेट, वियरेबल्स और एक्सेसरीज के चुनिंदा मॉडल खरीदने वाले उपभोक्ताओं को 55 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। सैमसंग टेलीविजन के प्रीमियम और लाइफस्टाइल मॉडल खरीदने वाले उपभोक्ताओं को 15250 रुपये तक के अतिरिक्त एक्सचेंज लाभ के साथ 48 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिलेगा।
You Might Also Like
آسام کے لاکھوں لوگوں کو راحت ، کٹ آف ڈیٹ 1971 قانونی طور پر درست قرار
سپریم کورٹ کا تاریخی فیصلہ ۔جمعیۃ علماء ہند کی طویل آئینی جد وجہد رنگ لائی ۔صدر جمعیۃ علماء ہند مولانا...
सिमडेगा में जल्द होगा क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण
जेएससीए आये अधिकारियों ने किया 7 एकड़ भूमि का अवलोकन। स्टेडियम निर्माण को लेकर एजीएम जमशेदपुर में पहले ही लग...
झारखंड विधानसभा चुनाव-2024: राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने की रांची विस सीट से दावेदारी
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। चुनाव की तारीखों की घोषणा भी हो चुकी है। ऐसे में...
اردو بیداری مہم کے تحت ترغیبی پروگرام کا انعقاد کیا گیا
آج مورخہ ۱۷ اکتوبر کو آزاد ہائی اسکول, کربلا چوک ،رانچی میں اردو بیداری مہم کے تحت ترغیبی پروگرام کا...