साजिद उमर ने हाजियों को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया


सऊदी अरब से लौटे झारखंड के हाजियों का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
अंजुमन इस्लामिया के कार्यकारिणी सदस्य, डोरंडा मज़ार कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य एवं इदरीसिया पंचायत के सक्रिय सदस्य साजिद उमर ने आज सऊदी अरब से हज मुकम्मल कर लौटे झारखंड के हाजियों के पहले जत्थे का रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर साजिद उमर ने हाजियों को फूल-मालाएं पहनाकर मुबारकबाद दी और। उन्होंने कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण अरकान है और हज की सआदत हासिल कर लौटने वाले हाजी पूरे समाज के लिए रहमत और बरकत का जरिया होते हैं।
एयरपोर्ट पर हाजियों के परिजनों, शुभचिंतकों और समाज के लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही। अपने प्रियजनों के स्वागत के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। हाजियों के आगमन पर पूरे माहौल में खुशी और उत्सव का माहौल रहा। जामियातुल मोमिन चौरासी के अध्यक्ष माजिद अंसारी ने अपने अनुभव शेयर करते हुऐ कहा की सऊदी सरकार ने दुनिया भर से आए हाजियों के लिए शानदार इंतेज़ाम किया था। किसी भी तरह की हाजिओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। हम सब ने देश सहित झारखण्ड में अमन चैन और खुशहाली की दुआ किया।
साजिद उमर ने सभी हाजियों को सफल हज की मुबारकबाद देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित लौटने पर खुशी जाहिर की तथा उम्मीद जताई कि हाजी अपने साथ भाईचारे, इंसानियत और अमन का पैगाम लेकर समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे और झारखण्ड में हेमंत सरकार हाजिओं को अगले साल और भी सुविधाएं प्रदान करेगी।
हाजियों ने भी स्वागत करने पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया और देश, राज्य तथा समाज की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए की गई अपनी दुआओं का जिक्र किया।
धन्यवाद
साजिद उमर








