प्रोविंशियल से मांग फादर विनोद टोप्पो को हटाया जाए


! भारतीय एकता कमेटी ! सामाजिक संगठन भारतीय एकता कमेटी झारखंड सरकार से रजिस्टर्ड संगठन ने प्रोविंशियल फादर अजीत खेस से मांग की है के संत जॉन हाई स्कूल हिंदी मीडियम के प्राचार्य फादर विनोद टोप्पो को हटाने की मांग की गई है यह जब से सेंट जॉन हाई स्कूल का प्रिंसिपल बन कर आया है तबसे भारतीय एकता कमेटी को समाज सेवा के कार्यों में बहुत ज्यादा परेशानी कर रहा है हम लोग में आपस का संबंध खराब हो रहा है हमेशा भारतीय एकता कमेटी ने फादर विनोद टोप्पो को मान सम्मान दिया है इज्जत दिया है लेकिन यह आए दिन भारतीय एकता कमेटी की बुराई करता है और रांची नगर निगम का बुलडोजर भेज कर भारतीय एकता कमेटी के टूटे हुए कार्यालय को तुड़वाना चाहता है कई बार यह रांची नगर निगम के बुलडोजर को भेज चुका है कभी पुलिस को भेजता है और हमेशा हम लोगों को परेशान किया जाता है
भारतीय एकता कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने कहा के जब बिहार था उस समय रांची के सिटी एस पी श्री आलोक राज हुआ करते थे उस समय से हम लोग शांति समिति के सदस्य हैं और कोई झूठा बात फादर विनोद टोप्पो बना कर पुलिस को कहता या लिख कर दे देता है बिना सोचे समझे उस पर पुलिस हम लोगों को परेशान करती है यह पुलिस लोग नया-नया आता है पुराने लोगों को पहचानता भी नहीं है रांची नगर निगम से हम लोगों का संबंध उस समय से है जब अलका तिवारी जी रांची नगर निगम की प्रशंसक हुआ करती थी और भारतीय एकता कमेटी के समाज सेवा कार्यक्रम में संत जौन हाई स्कूल हिंदी मीडियम सेंट जॉन हाई स्कूल इंग्लिश मीडियम सद्भावना प्रोविंशियल हाउस या जेवियर समाज सेवा संस्थान संत जेवियर कॉलेज संत अल्बर्ट कॉलेज या मनरेसा हाउस इन लोगों को भारतीय एकता कमेटी के समाज सेवा के कार्य में हमेशा साथ देना चाहिए मिलजुल कर रहना चाहिए आपस में मतभेद पैदा नहीं करनी चाहिए
29 वर्ष हो गए आपका दीवार घेरे हुए कितने प्रिंसिपल आए और चले गए लेकिन यह फादर विनोद टोप्पो हम लोगों को जानबूझकर परेशान करता है आए दिन तंग करता है इसलिए प्रोविंशियल महोदय फादर विनोद टोप्पो अति शीघ्र प्राचार्य के पद से हटाए यह व्यक्ति भेदभाव रखने वाला है इसके दिल से एकता भाईचारा मानवता अमन शांति खत्म हो चुकी है ! आज के बैठक में वार्ड नंबर 15 के पार्षद प्रतिनिधि गुलाम सरवर रिजवी, वार्ड नंबर 16 के पार्षद और वार्ड नंबर 17 के पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद सलाउद्दीन संजू भाई, मुख्य सचिव रामेश्वर राम, पवन कुमार, मोहम्मद शमशाद काजू, मोहम्मद तबारक हुसैन हुरहुरी राजु, मोहम्मद खुर्शीद हवारी, शिव मंदिर नीचे बाजार गुदरी के अध्यक्ष दयानंद प्रसाद नंदू भाई, मोहम्मद यूनुस,राजकुमार राम, मोहम्मद तहसीन, मोहम्मद सितारे, मनोज राम, बंटी कुमार, एलियस कश्यप आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे सभी पार्षद गणों को चुनरी ओढ़ा कर भारतीय एकता कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया!
सभी ने एक स्वर में भारतीय एकता कमेटी को सेंट जॉन हाई स्कूल के फादर विनोद टोप्पो से और रांची नगर निगम से अपील की गई के किसी भी प्रकार का परेशान नहीं किया जाए और कहा कि हम सभी भारतीय एकता कमेटी के साथ हमेशा से रहे हैं अगर ज्यादा भारतीय एकता कमेटी को परेशान किया गया तो फिर सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा








