मॉर्निंग ग्रुप का ईद मिलन में लोगों ने
मॉर्निंग ग्रुप रांची के तरफ से ईद मिलन का अयोजन
आज बुधवार दिनांक 26 अप्रैल को मॉर्निंग ग्रुप रांची के तरफ से ईद मिलन का अयोजन चर्च कॉम्प्लेक्स में किया गया इस मौके पर ग्रुप के तमाम मेंबरान के अलावा भूतपूर्व विधायक जय प्रकाश गुप्ता और समाज सेवी विजय साहू विशेष रूप से मौजूद थे मॉर्निंग ग्रुप के मुख्य सरपरस्त हाजी हलीम साहब और सदर अकील उर रहमान ने मेहमानो का स्वागत इत्र लगा कर किया इस मौके पर जय प्रकाश गुप्ता ने ईद की बधाई देते हुए कहा की ईद खुशी बाटने का त्योहार है एक दूसरे से गले मिलकर दूरियां मिटाने का त्योहार है मॉर्निंग ग्रुप इस काम को बखूबी निभा रहा है,विजय साहू ने ईद की बधाई देते हुए कहा की ईद की सिवैययां जितनी मीठी होती ईद का त्योहार भी समाज में इतनी ही मिठास घोलता है आज हमलोग ईद मिलन कार्यक्रम में एक दूसरे से मिलकर समाज में प्यार का पैगाम देना ही असल ईद की खुशियां है,इससे पहले मुख्य सरपरस्त हाजी हलीम साहब ने कहा की पूरे एक महीने रोजा रखने के अल्लाह की तरफ से ईद का तोहफा हमलोगों को मिला है सदर अकील उर रहमान ने इकबाल के शेर एक ही सफ में खड़े हो गए महमूद ओ अयाज़,,ना कोई बांदा रहा ना कोई बंदा नवाज़,,के साथ कहा की ईद ही एक त्योहार ऐसा है जिसमे हर अमीर हो या गरीब सभी के घर में खुशियां होती है ,
हाजी समी आज़ाद एवं अब्दुल खालिक नान्हू ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा की ईद की खुशियां खुशबू की तरह फैले ये आपसी प्यार मोहब्बत यूं ही बनी रहे,हाजी केसर आलम ने देश और दुनिया के तमाम इंसानों की खुशहाली के लिए दुआ किया,,
इस मौके पर मौलाना तहजीबुल हसन, इकराम कुरैशी,इकबाल अंसारी,नौशाद खान,सरफराज अहमद,हाजी शरफुल खान, अब्दुल मन्नान,एजाज़ अहमद विधान सभा,हसन सैफी प्रिंस,एजाज़ आलम,नफीस अख्तर, पत्रकार मुस्तकीम आलम,अब्दुल रहमान,परवेज़ आलम,पत्रकार मो नसीम, नेशात अहमद,मो नईम मो यनुस, कुसू भाई,हाफिज तौहीद आलम,के अलावा बहुत सारे लोग मौजूद थे,,
नेहाल अहमद
मीडिया प्रभारी
मॉर्निंग ग्रुप रांची

You Might Also Like
मैट्रिक परीक्षा परिणाम में लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग का शानदार प्रदर्शन
143 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान...
मोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर दिल्ली पर 17 मई को- मोहम्मद अरशद खान
नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरमोहम्मद आज़म खान व अब्दुल्ला आज़म खान को न्याय दिलाने के लिए देशव्यापी धरना जंतर-मंतर...
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पहुंचे लोक भवन, लोकायुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित
माननीय राजपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन रांची में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के...
बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय सारणी में बदला का आदेश
वर्ग KG से वर्ग 08 की कक्षाएं सुबह 7ः00 बजे से पूर्वाह्न11ः30 बजे तक होंगी संचालित वर्ग-09 से वर्ग-12 तक...









