Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डिफेंडर्स की बैठक में निर्णय, गरीब, अनाथ, यतीम का मुफ्त केस लड़ेंगे: पटनायक

समाज में जागरूकता लाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम करेंगे: साहू

रांची: इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डिफेंडर्स कि आज एक अहम बैठक रांची के अलबर्ट एक्का चौक स्तिथ कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता इंटरनेशनल हुमन राइट्स डिफेंडर्स की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मुनारिक साहू ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंटरनेशनल हुमन राइट्स डिफेंडर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना केतन पटनायक थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा के ह्यूमन राइट्स डिफेंडर्स में कार्य करना है तो हमें रोज रात को सोने से पहले यह सोचना होगा कि आज हमने भलाई के कम और समाज के लिए कौन सा काम किया। यह सोच हमें पैदा करना होगा। नदी या तालाब में अगर कोई डूब रहा है और उसे रस्सी या बांस का सहारा दिया जाए तो उसके लिए वो भगवान है। कहा जाता है डूबते को तिनके का सहारा। हमें वहीं तिनका बनना है। पुलिस प्रशासन के साथ अच्छा संबंध रखना है ताकि हम गरीब जरूरतमंद की मदद कर सके, लेकिन दलाली नहीं करना है। आप सबके जो भी परेशानी है उसे आप हेड क्वार्टर को बताइए हेड क्वार्टर उस परेशानी को हल करेगी। हमारी संस्था गरीब, अनाथ, यतीम, जरूरतमंद का केस फ्री में लड़ेगी। हम सबको ग्राउंड जीरो पर काम करना है। हम हर जिला में ओल्ड इज होम खोलना चाहते हैं और इसके लिए आप सब की मदद चाहिए। वहीं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मुनारिक साहू ने कहा के संस्था से जुड़े हर एक व्यक्ति अगर दिनभर में एक अच्छा काम कर जाय तो हम आगे बढ़ सकते हैं। हमें यह सोचना होगा कि हम कैसे अपने आपस समाज में फैले हुए बुराई को खत्म करें। इस पर हर एक व्यक्ति को चिंता करना है। इसके लिए हम सबको एक साथ, एक टीम बनाकर काम करना होगा। लोगों को जागरूक करना होगा। शिक्षा और स्वास्थ्य पर हमारी संस्था ज्यादा काम करेगी। तभी हम आगे बढ़ सकते हैं। क्योंकि जहां दीपक जलेगी वहां अंधेरा नहीं रह सकता। हमें शिक्षा को जन-जन तक पहुंचने के लिए कोशिश करना है। समाज में दबे कुचले लोगों की आवाज बना है। इनके अलावा कई लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर मीणाकेतन पटनायक राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुनारिक साहू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, निखत परवीन प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, अशरफ खान प्रदेश मीडिया प्रभारी झारखंड बोर्ड, धनंजय सिंह महाअधिवक्ता सह प्रदेश महासचिव, सुनील साहू झारखंड प्रदेश सलाहकार, निवेदिता मोहंती प्रदेश कार्यकारणी सदस्य महिला मोर्चा, सतेन्द्र महतो जिला अध्यक्ष रांची, रघुविध्या
रांची जिला सचिव, प्रकाश सोनी हैंडिकैप जिला अध्यक्ष हजारीबाग, सूरज महतो जिला अध्यक्ष खूंटी, आरपी मिश्रा सदस्य, मौलाना इसराइल सदस्य, मोहम्मद नैय्यर महाअधिवक्ता रांची सदस्य, व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Response