Sunday, September 8, 2024
Blog

जेएमएम रांची जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी का सम्मान समारोह का आयोजन

रांची: नवनियुक्त रांची जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा की पूरी टीम का सम्मान समारोह का आयोजन फिरयालाल फुटपाथ दुकानदार संघ एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्य कार्यकर्ता के द्वारा किया गया। इस मौके रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फरीद खान ,उपाध्यक्ष परवेज़ आलम गुड्डू ,समीम मंसूरी उपाध्यक्ष, सुजीत कुजूर सचिव, विलियम रिचर्ड लकड़ा कोषाध्यक्ष को परवेज अख्तर और अकबर कुरैशी ने शॉल ओढ़ाकर और फूल माला पहनकर सम्मानित किया।


इस मौके पर नव-नियुक्त अध्यक्ष मोहम्मद फरीद खान ने कहा की अपने संगठनात्मक कर्मठता का पूर्ण उपयोग करते हुए संगठन के सुदृढ़ता के लिए कार्य करेंगे एवं प्राप्त दायित्व का निर्वाहन करते हुए अनुशासन की परिधी में रहकर कार्यकर्ताओं के साथ सुमधुर सम्पर्क स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि रांची जिला के की किसी भी समस्या को लेकर वह हमेशा आगे आएंगे और उनकी जो भी परेशानी होगी उसे दूर करने के लिए हर तरह का उपाय कर उसका समाधान करेंगे। इस मौके पर परवेज़ अख्तर, अकबर कुरेशी, नौशाद आलम ,शाहनवाज, राजू, रमजान युवा मोर्चा संगठन सचिव, मोनू खान, तबरेज, सलमान कुरैशी, शिव वर्मा, सोनू खान, सतेंद्र, राहुल कुमार, इरशाद खान, आफताब समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Response